एक्सप्लोरर

DU UG Admission 2024: डीयू में पहले राउंड में 46,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने लिया प्रवेश, इतनों ने चुना अपग्रेड ऑप्शन

DU UG Admission 2024 First Round: दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी एडमिशन के पहले राउंड में 46 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने प्रवेश ले लिया है. बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने अपग्रेड के लिए अप्लाई किया है.

Delhi University UG Admission 2024 First Round: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया जोरों से चल रही है. पहले राउंड के लिए लिस्ट कुछ दिन पहले रिलीज हुई थी और अब तक 46 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स ने प्रवेश फाइनल कर दिया है. कुछ ने ‘फ्रीज’ ऑप्शन चुना है तो कुछ ने अपग्रेड के ऑप्शन को सेलेक्ट किया है. मोटे तौर पर कहें तो करीब 71 हजार सीटों के लिए लाखों स्टूडेंट्स के बीच एडमिशन की होड़ है.

कितने छात्रों ने की अपग्रेड की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीयू यूजी एडमिशन के पहले राउंड के अंतर्गत 27613 कैंडिडेट्स ने अपग्रेड का विकल्प चुना है. वहीं 11,224 स्टूडेंट्स ने ‘फ्रीज’ विकल्प पर मोहर लगायी है. यानी इन्हें जो कोर्स और कॉलेज का कांबिनेशन दिया गया है, उस पर वे और विचार करना चाहते हैं और उसके बाद ही अंतिम निर्णय लेंगे. वहीं अपग्रेड का मतलब ये हुआ कि जो कॉलेज और कोर्स का कांबिनेशन इन स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी द्वारा ऑफर हुआ है, उसे वे बदलना चाहते हैं.

आज है फीस भरने की लास्ट डेट

डेटा के मुताबिक बात करें तो यूनिवर्सिटी द्वारा जारी पहली लिस्ट को 83,678 स्टूडेंट्स ने स्वीकार कर लिया है यानी जो सीट दी गई थी उसे एसेप्ट कर लिया है. पहले राउंड में यूनिवर्सिटी ने 97,387 कैंडिडेट्स को सीट ऑफर की थी. इनमें से  46,171 स्टूडेंट्स ने एडमिशन पर अपनी मुहर लगा दी है क्योंकि इन्बोंने फीस भी जमा कर दी है. हालांकि अभी भी बचे स्टूडेंट्स के पास फीस जमा करके एडमिशन पक्का करने का टाइम है. आज यानी 21 अगस्त को ऑनलाइन फीस भरी जा सकती है.

अगले राउंड की जरूरी तारीखें

आज पहले राउंड के लिए फीस जमा होने की लास्ट डेट निकलने के बाद दूसरे राउंड के तहत खाली बची सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी. अगर तारीख के हिसाब से बात करें तो 22 अगस्त शाम 5 बजे से कॉलेज और कोर्स कांबिनेशन का प्रिफरेंस चेंज करने या ऊपर-नीचे करने का विकल्प खुलेगा. ये विंडो 23 अगस्त को शाम 4.59 बजे तक खुली रहेगी.

अगले चरण में ऑनलाइन फीस जमा करने और एडमिशन पक्का करने का विकल्प 30 अगस्त शाम 5 बजे तक मिलेगा. इस दौरान कैंडिडेट्स फीस जमा करके सीट पक्की कर सकते हैं. नये सेशन की शुरुआत 29 अगस्त से होने की तैयारी है.

लाखों में मिले थे आवेदन

बता दें कि डीयू यूजी एडमिशन के लिए इस बार 2.45 लाख से ज्यादा आवेदन आए ते. इनमें से 1.85 लाख ने कोर्स और कॉलेज का चुनाव करके प्रक्रिया को आगे भी बढ़ाया था. सीएसएएस यानी कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से यहां के यूजी कोर्सेज की सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. सीयूईटी यूजी के स्कोर के बेसिस पर कैंडिडे्टस को प्रवेश दिया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: क्या भारत में पढ़ाई कर सकते हैं पाकिस्तान के स्टूडेंट्स? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के स्कूल का क्या नाम है, यहां कैसे मिलता है एडमिशन?
सोनम वांगचुक के स्कूल का क्या नाम है, यहां कैसे मिलता है एडमिशन?
Rising Education Cost in India: स्कूल फीस ही नहीं, कोचिंग से कॉलेज तक... पढ़ाई पर बढ़ता खर्च बन रहा परिवारों के लिए आर्थिक बोझ
स्कूल फीस ही नहीं, कोचिंग से कॉलेज तक... पढ़ाई पर बढ़ता खर्च बन रहा परिवारों के लिए आर्थिक बोझ
NMC का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेज अब खुद करेंगे फैकल्टी की नियुक्ति और प्रमोशन
NMC का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेज अब खुद करेंगे फैकल्टी की नियुक्ति और प्रमोशन

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget