एक्सप्लोरर

क्या भारत में पढ़ाई कर सकते हैं पाकिस्तान के स्टूडेंट्स, क्या होता है इसका प्रोसेस?

Pakistani Students In India: पाकिस्तान के छात्रों को इंडिया में पढ़ाई करने की अनुमति है या नहीं? अगर हां तो इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होती है, जानें डिटेल में.

Can Pakistani Students Study In India: यूं तो हमारे देश में किसी भी देश से आकर छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर सकते हैं पर पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात जब आती है तो चीजें अलग हो जाती हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए ये सवाल उठता है कि क्या वहां के स्टूडेंट्स यहां पढ़ाई के लिए आ सकते हैं? तो इसका जवाब है हां, पाकिस्तान के स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए इंडिया आ सकते हैं. हालांकि इसके लिए उन्हें कई लेवल पर तैयारी करनी होती है और परमिशन भी लेनी होती है.

करनी होती है कई स्तर पर तैयारी

पाकिस्तान के स्टूडेंट्स अगर इंडिया में पढ़ाई के लिए आना चाहते हैं तो उन्हें बहुत से प्रॉसेस को पूरा करना पड़ता है. इसमें सबसे पहले आता है वीजा. यहां पढ़ाई के लिए वीजा पहली शर्त है. इसके लिए उन्हें पाकिस्तान के इंडियन हाई कमीशन से परमिशन लेनी होती है. ये पूरा प्रोसेस होता है जिसमें कैंडिडेट्स को अपनी पूरी जानकारी डिटेल में देनी होती है.

इसके साथ ही वे कहां एडमिशन लेना चाहते हैं, उस संस्थान ने क्या एडमिशन स्वीकार कर लिया है, फीस भरने के पूरे इंतजाम हैं, जैसे तमाम मुद्दों को चेक करने के बाद और पूरी जांच-पड़ताल के बाद स्टूडेंट वीजा इश्यू होता है.

वहां की सरकार से भी लेनी होती है परमिशन

भारत में पढ़ाई के लिए आना चाहते हैं तो इस संबंध में पाकिस्तानी स्टूडेंट्स को अपने देश की सरकार से भी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होता है. अधिकतर केसेस में ये मनाही नहीं होती पर पाकिस्तान गवर्नमेंट को इसकी जानकारी देना और आज्ञा लेना जरूरी है.

एलिजबिलिटी और फीस

यहां एडमिशन लेने की एक शर्त ये भी है कि जिस भी संस्थान में या कॉलेज, यूनिवर्सिटी में आप एडमिशन लेना चाहते हैं, वहां की या उस खास कोर्स की एलिजबिलिटी पूरी करते हों. इसके साथ ही कैंडिडेट को अपना फाइनेंशियल बैकग्राउंड भी क्लियर करना होता है जिससे ये साफ हो सके कि वह कोर्स पूरा करने तक की फीस जमा करने में सक्षम हैं.

केवल यहां मिलता है एडमिशन

स्कूल लेवल पर हो या कॉलेज लेवल पर, पाकिस्तानी स्टूडेंट्स को केवल वहीं एडमिशन मिल सकता है जहां इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को एडमिट करने की पॉलिसी हो. इसलिए जहां एडमिशन लेना चाहते हैं, पहले उसके डिटेल पता कर लें. हर कॉलेज या स्कूल बाहरी छात्रों को प्रवेश नहीं देता और पाकिस्तान के छात्र भी इसी श्रेणी में आते हैं. इसके साथ ही इन्हें हर कहीं प्रवेश नहीं मिल सकता. जैसे डिफेंस या स्ट्रेटजिक प्लानिंग या संबंधित इंस्टीट्यूट्स में पाकिस्तानी स्टूडेंट्स के लिए प्रवेश संभव नहीं है.

पुलिस रजिस्ट्रेशन एंड मॉनीटरिंग

ऐस सभी केसेस में नहीं होता पर शहर, कॉलेज और जहां एडमिशन ले रहे हैं, वहां की पॉलिसी या नियमों के मुताबिक पाकिस्तानी स्टूडेंट्स को कई बार लोकल पुलिस अथॉरिटीज के पास खुद को रजिस्टर कराना होता है. ये उनकी सुरक्षा के लिए भी जरूरी होता है. कुछ केसेस में उनकी मॉनीटरिंग इंडियन अथॉरिटी द्वारा की जा सकती है.

साफ हो बैकग्राउंड

यहां एडमिशन के लिए ये भी जरूरी है कि स्टूडेंट का बैकग्राउंड साफ हो. जब पाकिस्तानी स्टूडेंट्स की बात आती है तो इंडियन गवर्नमेंट के नियम और कायदे सख्त हैं. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच तनाव को देखते हुए ऐसे स्टूडेंट्स को ट्रैवल में भी दिक्कत आ सकती है. इन सब मुद्दों पर विचार करने के बाद ही एडमिशन के लिए आवेदन करें.

यहां से पता करें डिटेल

इंडिया में पढ़ाई के लिए आना चाहते हैं तो पाकिस्तान में इंडियन हाई कमीशन, पाकिस्तान गवर्नमेंट के एजुकेशन डिपार्टमेंट और जिस संस्थान में एडमिशन लेना चाहते हैं, इन तीनों जगह से डिटेल पता करें. हालांकि वीजा और सिक्योरिटी का प्रोसेस कठिन होता है. कई बार संस्थान एडमिशन दे देते हैं लेकिन बाकी बाधाएं पार नहीं हो पाती.

यह भी पढ़ें: SSC ने जारी किए जूनियर इंजीनियर पेपर I के नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Cost-Effective Makeup Course: मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Marksheet: खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया
खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया
Bank Of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget