एक्सप्लोरर

DU UG Admission 2024: डीयू यूजी एडमिशन फेज II के लिए आए 1.80 लाख से ज्यादा आवेदन, ECA कोटा के ट्रायल कल से

DU UG Admission ECA Trial: दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए सिम्युलेटेड रैंक लिस्ट आज रिलीज होगी. कल से ईसीए कोटा के तहत प्रवेश के लिए ट्रायल शुरू होंगे.

Delhi University UG Admission 2024 Update: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए सेकेंड फेज की प्रिफरेंस च्वॉइस बंद हो चुकी है. आज यानी 11 अगस्त को सिम्युलेटेड रैंक लिस्ट जारी होगी. इससे कैंडिडेट्स अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी प्रिफरेंस लिस्ट के मुताबिक वे कहां स्टैंड करते हैं. कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से 9 अगस्त तक उम्मीदवारों ने अपनी च्वॉइस भरी है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक सेकेंड फेज में 1.80 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके साथ ही अब तक डीयू के यूजी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए अब तक 2.47 लाख कैंडिडेट्स आवेदन कर चुके हैं.

आज इतने बजे आएगी लिस्ट

डीयू यूजी एडमिशन के लिए सिम्युलेटेड रैंक लिस्ट आज शाम को 5 बजे रिलीज होगी. इससे कैंडिडेट्स को एडमिशन प्रोसेस का अंदाजा लगेगा कि उन्हें कहां प्रवेश मिलने के चांसेस हैं. इसके साथ ही आज ही प्रिफरेंस चेंज करने की विंडो भी खुलेगी. इसके बाद उम्मीदवार चाहें  तो अपने प्रिफरेंस में बदलाव कर सकते हैं.

पहली लिस्ट 16 को

सीट एलॉटमेंट की पहली लिस्ट 16 अगस्त के दिन रिलीज की जाएगी. इस बार जिन कोर्सेज के लिए कैंडिडेट्स ने सबसे ज्यादा आवेदन किए हैं, उनकी लिस्ट इस प्रकार है. सबसे ज्यादा आवेदन वाले विषयों से कम आवेदन वाले विषयों तक क्रम इस प्रकार है – बी.कॉम, इंग्लिश ऑनर्स, पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स, हिस्ट्री ऑनर्स, साइकोलॉजी ऑनर्स और इकोनॉमिक्स ऑनर्स.

ईसीए कोटा के तहत ट्रायल कल से

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक्सट्रा क्यूरिकुलर एक्टिविटीज (ECA) कोटा के तहत एडमिशन का शेड्यूल भी रिलीज कर दिया है. इसके तहत ट्रायल कल यानी 12 अगस्त से शुरू होंगे. एक्टिविटी के हिसाब से ट्रायल की तारीख और स्थान अलग-अलग है. इसकी जानकारी आपको वेबसाइट से लेनी होगी.  जैसे इंडियन क्लासिकल डांस, हिंदी डिबेट, इंडियन क्लासिकल लाइट म्यूजिक और थियेटर के लिए कल से ट्रायल शुरू होंगे.

स्पोर्ट्स कोटा ट्रायल की तारीख

इसके साथ ही जो कैंडिडेट्स स्पोर्ट्स कोटा के तहत एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए ट्रायल 20 अगस्त से शुरू होंगे. 20 से 22 अगस्त के बीच वे अपने खेल का ट्रायल संबंधित विभाग में जाकर दे सकते हैं. पहले अपने ट्रायल सेंटर्स पर जाकर शेड्यूल पता कर लें और उसके बाद परफॉर्मेंस टेस्ट के लिए जाएं.

मिलती है छूट

बता दें कि जो कैंडिडेट्स स्पोर्ट्स या ईसीए ट्रायल के तहत एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें कुछ खास प्रोग्राम के लिए एकेडमिक मेरिट में कनसेशन मिल जाता है. इसका पूरा शेड्यूल आप वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. किस स्पोर्ट्स का या किस एक्टिविटी का ट्रायल कहां होगा, ये भी वहां से पता किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: टीचर के 35 हजार पदों के लिए तुरंत कर दें अप्लाई, कल बंद हो जाएगा लिंक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-SS 2026: NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
BPSC Assistant Professor Recruitment: बीपीएससी ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 1711 पदों पर होनी थी नियुक्ति
BPSC ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 1711 पदों पर होनी थी नियुक्ति
CBSE Syllabus Change: CBSE का नया सर्कुलर, 10वीं के छात्रों को नहीं पढ़ना होगा यह सब्जेक्ट
CBSE का नया सर्कुलर, 10वीं के छात्रों को नहीं पढ़ना होगा यह सब्जेक्ट
CBSE Class 9 Scheme: CBSE का बड़ा बदलाव, 9वीं के छात्रों को अब पढ़ने होंगे 9 अनिवार्य विषय
CBSE का बड़ा बदलाव, 9वीं के छात्रों को अब पढ़ने होंगे 9 अनिवार्य विषय

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget