एक्सप्लोरर

DU ने फैसला पलटा, 16 अगस्त से साइंस स्टूडेंट्स के लिए शुरू नहीं होंगी फिजिकल क्लासेज

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 16 अगस्त से साइंस स्टूडेंट्स के लिए फिजिकल क्लासेज शुरू करने के अपने फैसले को टाल दिया है. इस संबंध में डीयू द्वारा नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

दिल्ली विश्वविद्यालय ने 16 अगस्त से विज्ञान के छात्रों के लिए फिजिकल रूप से कक्षाएं फिर शुरू करने के अपने फैसले को शुक्रवार को टाल दिया. दरअसल विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर घोषणा की थी कि कोरोना वायरस मामलों में गिरावट के मद्देनजर विज्ञान विषय के छात्रों के लिए फिजिलकल रूप से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद शिक्षकों के एक वर्ग ने छात्रों को परिसर में बुलाने के विश्वविद्यालय के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की थी.

नए नोटिफिकेशन में फिजिकल कक्षाओं के फैसले को टाला गया

वहीं अब रजिस्ट्रार विकास गुप्ता द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन में कहा गया है, “विश्वविद्यालय और उसके कॉलेजों में साइंस कोर्सेज के पीजी और यूजी कार्यक्रमों के लिए 16.08.2021 से भौतिक तौर पर कक्षाएं संचालित करने से संबंधित निर्देश को टाल दिया गया है.” गुप्ता ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा से कहा, 'निर्णय को इसलिये टाला गया है क्योंकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के बारे में कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया है. परिसर को फिर से खोलना दिशानिर्देशों का उल्लंघन होता. हम इंतजार करेंगे.' हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि शिक्षकों के एक वर्ग द्वारा इस कदम की आलोचना किये जाने के कारण निर्णय को नहीं टाला गया है.

शिक्षकों के विरोध की वजह से सर्कुलर लिया गया वापस

वहीं दिल्ली शिक्षक संघ (DTA) की आम आदमी पार्टी शिक्षक शाखा के प्रभारी प्रोफेसर हंसराज सुमन ने कहा कि शिक्षकों के साथ उचित परामर्श के बाद सर्कुलर जारी किया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा, 'शिक्षकों के विरोध के कारण सर्कुलर वापस ले लिया गया है. कोविड की तीसरी लहर आने की संभावना है जो दूसरी लहर से खतरनाक हो सकती है और कैंपस को फिर से खोलने का निर्णय जल्दबाजी में किया गया था'

छात्रों को वैक्सीनेशन के लिए समय दिया जाना चाहिए

प्रोफेसर आभा देव हबीब ने विश्वविद्यालय द्वारा जारी नयी अधिसूचना का स्वागत किया. उन्होंने कहा, 'अच्छा है कि विश्वविद्यालय ने प्राप्त प्रतिक्रियाओं के कारण अपने निर्णय की समीक्षा की है. विज्ञान पीजी और यूजी कोर्सेज के लिए फिजिकल तौर पर कक्षाओं और प्रयोगशालाओं के बारे में अचानक आए नोटिफिकेशन की वजह से काफी गहमागहमी पैदा हो गई थी.' हबीब ने कहा, 'चूंकि देश में 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण अभी शुरू हुआ है, ऐसे में विश्वविद्यालय को छात्रों को उनकी पूरी खुराक लेने के लिए समय देना चाहिए. भीड़भाड़ वाले कमरों और प्रयोगशालाओं में पढ़ाने का मतलब सभी के स्वास्थ्य के लिए खतरा होता.' हबीब ने यह भी कहा कि शिक्षक सामान्य स्थिति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

CISCE ने 10वीं और 12वीं कक्षा की इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी किया, यहां करें चेक

JEE Main Results Declared: जेईई मेन जुलाई 2021 का रिजल्ट जारी, यहां कर सकते हैं चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पढ़ाई और जॉब किस देश में बेस्ट, भारतीय छात्रों के पास क्या ऑप्शंस?
पढ़ाई और जॉब किस देश में बेस्ट, भारतीय छात्रों के पास क्या ऑप्शंस?
भारत में एकेडमिक आजादी पर उठे सवाल, Scholars at Risk रिपोर्ट ने जताई चिंता 
भारत में एकेडमिक आजादी पर उठे सवाल, Scholars at Risk रिपोर्ट ने जताई चिंता 
QS ग्लोबल MBA रैंकिंग में भारत के कितने स्कूल, जानिए टॉप 50 में कौन?
QS ग्लोबल MBA रैंकिंग में भारत के कितने स्कूल, जानिए टॉप 50 में कौन?
दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा इंसान बनना चाहता है ये शख्स, डिग्रियां कर देंगी हैरान
दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा इंसान बनना चाहता है ये शख्स, डिग्रियां कर देंगी हैरान

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ढाका-लंदन की फ्लाइट में बवाल, यात्रियों के बीच चले लात-घूंसे - वीडियो
ढाका-लंदन की फ्लाइट में बवाल, यात्रियों के बीच चले लात-घूंसे - वीडियो
नीतीश कुमार की अगुवाई में आज जदयू की बैठक, RJD के ऑफर पर होगी चर्चा?
नीतीश कुमार की अगुवाई में आज जदयू की बैठक, RJD के ऑफर पर होगी चर्चा?
EC को ममता बनर्जी ने रात में ही दे दिया जवाब, TMC के लिए नाम भी सौंपे
EC को ममता बनर्जी ने रात में ही दे दिया जवाब, TMC के लिए नाम भी सौंपे
ट्रॉफी लेते समय श्रेयस अय्यर ने किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
ट्रॉफी लेते समय श्रेयस अय्यर ने किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा
ये हैं 2026 की सबसे खराब फिल्में, ओटीटी पर भी देखने की न करें गलती
ममता बनर्जी को EC से लगा झटका तो सायोनी घोष बोलीं, 'ये बता कि...'
ममता बनर्जी को EC से लगा झटका तो सायोनी घोष बोलीं, 'ये बता कि...'
अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, भगवंत मान सरकार ने किया 1 करोड़ मुआवजे का ऐलान
अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, भगवंत मान सरकार ने किया 1 करोड़ मुआवजे का ऐलान
How To Make Cheese At Home: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
Embed widget