एक्सप्लोरर

UPSC Interview 2024: यूपीएससी इंटरव्यू की डेट्स में दिल्ली विधानसभा इलेक्शन के चलते हुए बदलाव, जानिए नई तारीख

दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते सिविल सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू की डेट्स में बदलाव किया गया है. यहां पढ़िए अब कब होंगे इंटरव्यू...

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) की डेट्स में बदलाव किया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण इंटरव्यू की तारीखों में यह संशोधन किया गया है. इस संबंध में आधिकारिक नोटिस upsc.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार इसे देख सकते हैं.

ये हैं इंटरव्यू की नई डेट्स 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के व्यक्तित्व परीक्षण की तारीख में बदलाव किया है. पहले यह व्यक्तित्व परीक्षण 5 फरवरी 2025 को निर्धारित था, लेकिन अब इसे 8 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा. यह बदलाव दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण किया गया है. 

2845 उम्मीदवार देंगे इंटरव्यू  

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा का व्यक्तित्व परीक्षण में कुल 2845 उम्मीदवार उपस्थित होंगे. व्यक्तित्व परीक्षण दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा. सुबह के सत्र की रिपोर्टिंग सुबह 9 बजे होगी, जबकि दोपहर के सत्र की रिपोर्टिंग दोपहर 1 बजे होगी.

आधिकारिक नोटिस में ये है लिखा 

आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि '05.02.2025 को दिल्ली विधानसभा चुनावों की अधिसूचना के कारण, 05.02.2025 को निर्धारित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का व्यक्तित्व परीक्षण अब शनिवार, 08 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा.'

यह भी पढ़ें: इन राज्यों के स्कूलों में हैं शिक्षकों की भारी कमी, एक राज्य है ऐसा जहां स्कूल में हैं मात्र 1 टीचर

किराये का होगा रीइंबर्समेंट

इसके अलावा, इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यात्रा किराये का रीइंबर्समेंट भी दिया जाएगा. यह रीइंबर्समेंट केवल द्वितीय/स्लीपर श्रेणी के रेल किराये (मेल एक्सप्रेस) तक ही सीमित होगा.

1056 पदों के लिए हो रहा है इंटरव्यू 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1056 पदों को भरा जाएगा. पंजीकरण प्रक्रिया 14 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी और 5 मार्च 2024 तक चलेगी. मुख्य परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई थी.

यहां से नोटिस कर सकते हैं डाउनलोड 

उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. वेबसाइट के होम पेज पर 'यूपीएससी सिविल सेवा व्यक्तित्व परीक्षण 2024 तिथि सूचना' लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार जरूरी विवरण देख सकते हैं. अंत में, उम्मीदवार भविष्य में उपयोग के लिए इस फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अगले पांच सालों में इन सेक्टरों में आएंगी 17 करोड़ नौकरियां, जानिए कौन सी होंगी वो नौकरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SSC JE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
SSC JE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
CAT 2026 आवेदन शुरू, जानिए कब होगी परीक्षा और कौन कर सकता है अप्लाई
CAT 2026 आवेदन शुरू, जानिए कब होगी परीक्षा और कौन कर सकता है अप्लाई
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 2 हजार पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से सैलरी तक सबकुछ
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 2 हजार पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से सैलरी तक सबकुछ
सरकारी नौकरी का बंपर मौका, UPPSC ने निकालीं कई वैकेंसी
सरकारी नौकरी का बंपर मौका, UPPSC ने निकालीं कई वैकेंसी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget