एक्सप्लोरर

इन राज्यों के स्कूलों में हैं शिक्षकों की भारी कमी, एक राज्य है ऐसा जहां स्कूल में हैं मात्र 1 टीचर

देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार 08 लाख से अधिक शिक्षकों की कमी हैं. इसमें सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में हैं.

भारत में शिक्षकों की कमी 08 लाख से अधिक है. कई राज्यों में शिक्षण नौकरियों के लिए 30-50 प्रतिशत तक रिक्तियां मौजूद हैं. शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों की संख्या अधिक है, जबकि ग्रामीण इलाकों में शिक्षकों की कमी है और कई पद खाली पड़े हुए हैं. बीते साल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न राज्यों के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के कुल 08 लाख से अधिक पद खाली हैं, जो प्राथमिक और माध्यमिक दोनों स्तरों पर हैं.

हिमाचल में 2600 स्कूलों को चला रहे हैं एक टीचर 

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पदों की संख्या ज्यादा खाली है. रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक विद्यालयों में 7.2 लाख और माध्यमिक विद्यालयों में 1.2 लाख शिक्षकों के पद रिक्त हैं. बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में प्राथमिक और माध्यमिक दोनों स्तरों पर शिक्षकों के आधे से ज्यादा पद खाली हैं. उधर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो 125 स्कूलों में एक भी स्कूल टीचर ही नहीं हैं. वहीं 2600 ऐसे स्कूल हिमाचल में हैं जहां सिर्फ एक टीचर ही स्कूल चला रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: IIT Alumni और टॉपर के हाथों में होगी ISRO की कमान, जानें कहां से पढ़ें हैं नए चेयरमैन वी नारायणन

प्राथमिक शिक्षकों की इन राज्यों में है कमी 

इन राज्यों में प्राथमिक शिक्षकों के पद अधिक संख्या में खाली हैं. बिहार में 1,92,097, उत्तर प्रदेश में 1,43,564, झारखंड में 75,726, पश्चिम बंगाल में 53,137 और मध्य प्रदेश में 52,394 प्राथमिक शिक्षक के पद रिक्त हैं. इन राज्यों में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भारी कमी देखी जा रही है.

इन राज्यों में माध्यमिक शिक्षकों के पद खाली

इन राज्यों में माध्यमिक शिक्षकों के पद भी खाली हैं. बिहार में 32,929, झारखंड में 21,717, मध्य प्रदेश में 15,145, उत्तर प्रदेश में 7,492 और पश्चिम बंगाल में 7,378 माध्यमिक शिक्षक के पद रिक्त हैं. इन राज्यों में भी माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की कमी महसूस की जा रही है.

सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी 

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश में साल 2024 में सरकारी स्कूलों में 8.4 लाख से अधिक शिक्षक पद खाली हैं, जिनमें से अधिकांश पद प्राथमिक विद्यालयों में हैं. बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड में प्राथमिक और माध्यमिक दोनों स्तरों पर शिक्षकों के आधे से अधिक पद रिक्त हैं. उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 1 लाख 43 हजार से ज्यादा शिक्षक पद खाली हैं. पिछले पांच सालों में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या में 82,760 की कमी आई है. कई राज्यों में शिक्षण नौकरियों के लिए 30-50 प्रतिशत तक रिक्तियां हैं, और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी अधिक है.

यह भी पढ़ें: आप भी अमेरिकन आर्मी को कर सकते हैं जॉइन, जानिए कैसे पा सकेंगे US ARMY में नौकरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन

वीडियोज

Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

Embed widget