एक्सप्लोरर

CUET UG 2023: जल्द जारी होंगी रजिस्ट्रेशन की तारीखें, पंजीकरण शुरू होने को लेकर ये कहा यूजीसी चेयरमैन ने

CUET UG Registration 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, कुछ ही दिनों में सीयूईटी यूजी परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी. जानिए इस बारे में यूजीसी के चेयरमैन जगदीश कुमार का क्या कहना है.

CUET UG Registration 2023 To Begin Soon: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे. बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स को सीयूईटी यूजी 2023 की तारीखें घोषित होने का इंतजार है. इस बार में यूनिवर्सिटी ग्रैंट्स कमीशन यानी यूजीसी के चेयरमैन जगदीश कुमार का कहना है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए जल्द ही सीयूईटी यूजी की परीक्षा तारीखें जारी करेगी. जो छात्र साल 2023 का कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट देना चाहते हों, वे रिलीज होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

इस वेबसाइट से पाएं जानकारी

जारी होने के बाद शेड्यूल देखने के लिए कैंडिडेट्स को सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – cuet.samarth.ac.in. यहीं से आवेदन भी होंगे और यहीं से कैंडिडेट्स को आगे की जानकारी भी मिलेगी कि परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट क्या है.

क्या कहना है यूजीसी चेयरमैन का

इस बारे में यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने ट्विटर एकाउंट के माध्यम से कहा कि, ‘केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट [सीयूईटी (यूजी) - 2023] की पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी.’

पहले जारी हुआ था ये नोटिस

इससे पहले यूजीसी द्वारा रिलीज एक नोटिस में कहा गया था कि सीयूईटी यूजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन फरवरी 2023 महीने के पहले हफ्ते से शुरू होंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. किसी वजह से तारीख आगे बढ़ानी पड़ी.

इन तारीखों पर होगी परीक्षा

बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 21 से 31 मई 2023 के बीच होगा. परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. एग्जाम देशभर के 1000 टेस्ट सेंटर्स में आयोजित किया जाएगा जिसमें से 450 से 500 सेंटर्स पर रोज परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की ताजा जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं. यहां से आपको सही सूचनाएं और लेटेस्ट अपडेट दोनों ही पता चलेंगे.

यह भी पढ़ें: LIC ADO भर्ती परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव, पढ़ें अपडेट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget