एक्सप्लोरर

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 

लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक ईयर 2027-28 से चालू करने की मंजूरी दे दी. सरकार की इस मंजूरी से एकेडमिक जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे भर्ती शुरू करने का रास्ता भी साफ हो गया है.

लद्दाख में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक ईयर 2027-28 से चालू करने की मंजूरी दे दी है. सरकार की इस मंजूरी से एकेडमिक जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे 103 मंजूर रेगुलर पोस्ट पर भर्ती शुरू करने का रास्ता भी साफ हो गया है. भारत सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार यह विकास केंद्र शासित प्रदेश के अंदर अच्छी मेडिकल शिक्षा तक पहुंच और लद्दाख के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक जरूरी कदम है. उन्होंने कहा कि लेह में सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए मौके बढ़ाएगा. यह क्लीनिकल ट्रेनिंग सुविधाओं को मजबूत करेगा और लद्दाख में हेल्थ केयर सेवाओं के लंबे समय के विकास में योगदान देगा. 

लद्दाख में मेडिकल कॉलेज शुरू करने को लेकर 13 जुलाई 2026 को लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी थी. दरअसल नियमों के अनुसार पहले 80 प्रतिशत बुनियादी ढांचा तैयार होने के बाद ही शिक्षकों और दूसरे सपोर्ट स्टाफ की भर्ती शुरू की जा सकती थी. ऐसे में लेफ्टिनेंट गवर्नर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को इस शर्त में एक बार की छूट मांगी थी. इस छूट का मकसद यह था कि एकेडमिक एक्टिविटीज  की प्रस्तावित शुरुआत के लिए डेडिकेटेड एकेडमिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कंस्ट्रक्शन के साथ-साथ समय पर शुरुआती भर्ती शुरू हो सके. 

अब 103 पदों पर होगी भर्ती 

एलजी के अनुरोध और इसमें शामिल तात्कालिकता का संज्ञान लेते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अनुरोध पर सहमति व्यक्त की. इसके साथ ही मंत्रालय ने सुझाव दिया कि 103 पदों के लिए भर्ती केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की ओर से पहचानी गई शैक्षणिक जरूरत के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2027-28 में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी. वहीं यूटी एडमिनिस्ट्रेशन यह भी पक्का करेगी कि अप्रूव्ड रिक्रूटमेंट रूल्स के हिसाब से पोस्ट रेगुलर बेसिस पर भरी जाएं और जैसे ही प्रपोज्ड फैसिलिटीज पूरी हो जाएं, मेडिकल कॉलेज अपने डेडिकेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर में शिफ्ट हो जाए. 

ये भी पढ़ें-क्या है अटल आवासीय योजना? बेटियों को मुफ्त मिलेगी पढ़ाई और हॉस्टल सुविधा

एलजी ने जताया है आभार 

लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने अनुरोध को मानने के लिए जेपी नड्डा को धन्यवाद देते हुए कहा कि लेह में मेडिकल कॉलेज चालू होना लद्दाख के लिए एक अहम पड़ाव है और इससे लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी. उन्होंने लद्दाख में मेडिकल एजुकेशन को सपोर्ट करने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का धन्यवाद किया है. सक्सेना ने कहा कि इस मंजूरी से हम एकेडमिक जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे जरूरी एकेडमिक टीम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर पाएंग. उनका कहना है कि हमारा मकसद लद्दाख के युवाओं को अच्छी मेडिकल एजुकेशन तक ज्यादा पहुंच देना है. साथ ही इलाके के हेल्थ केयर सिस्टम को मजबूत करना है. 

अब घर के पास ही मिलेगी छात्रों को मेडिकल शिक्षा 

लेह में मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से लद्दाख के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई और दूसरे क्षेत्रों पर निर्भरता कम करने का मौका मिलेगा. साथ ही माना जा रहा है कि इससे स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. वहीं माना जा रहा है कि लद्दाख की भौगोलिक स्थिति में यह मेडिकल कॉलेज लद्दाख में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है.

ये भी पढ़ें-पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
NTA ने छात्रों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, एक नंबर पर 24x7 मिलेगी मदद 
NTA ने छात्रों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, एक नंबर पर 24x7 मिलेगी मदद 
महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  
महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget