एक्सप्लोरर

CTET Admit Card 2024: सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CTET Admit Card: सीटीईटी एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं. जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर लें.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2024 की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. प्रवेश पत्र सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

इस वर्ष सीटीईटी परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी, यदि किसी शहर में अधिक अभ्यर्थी होंगे तो परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को भी आयोजित की जा सकती है. सीबीएसई की तरफ से पहले जारी नोटिस के मुताबिक प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले जारी कर दिया गया है. 

कितने पेपर होंगें

परीक्षा में दो पेपर होंगें जोकि दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

दो बार बदली गई परीक्षा की तारीख

सीटीईटी एग्जाम 2024 सबसे पहले 1 दिसंबर 2024 को निर्धारित था. लेकिन बाद में इसे 15 दिसंबर के लिए स्थगित कर दिया गया. फिर  20 सितंबर को एक और अधिसूचना जारी हुई. जिसमें कहा गया कि यह परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित होगी. हालांकि उस नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया था कि अगर किसी शहर में स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है तो परीक्षा दोनों दिन आयोजित होगी.

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा  2024 के लिए जो भी कैंडिडेट आवेदन कर चुके हैं वे ध्यान रखें कि इस एग्जाम को देने के बाद यदि इसे पास कर लेते हैं तो आप केंद्र सरकार के अधीन आने वाले स्कूलों में शिक्षक की नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

इन स्कूलों में कर सकते हैं अप्लाई

केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय.

दो स्तरों के लिए होगी परीक्षा

सीटेट परीक्षा दो स्तरों कक्षा I से V और कक्षा VI से VIII के लिए आयोजित होगी. दोनों स्तरों के लिए शिक्षक बनना चाहता है. उसे दोनों पेपर पेपर I और पेपर II में उपस्थित होना होगा. प्रश्न पत्र द्विभाषी- हिंदी/अंग्रेजी में सेट किया जाएगा.

ध्यान रखें ये बातें

CTET 2024 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी है. उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 120 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. एडमिट कार्ड पर CTET परीक्षा केंद्र 2024 का नाम और पता लिखा होता है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मदीवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद अभ्यर्थी होम पेज पर ही आपको Latest News सेक्शन में Download Admit card: CTET Dec 2024 का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें.
  • अब एक नई टैब ओपन होगी इसमें Application No और DOB दर्ज कर सबमिट करें.
  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा इसे डाउनलोड कर लें. 
  • अंत में कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें.

ये भी पढ़ें-

न कोचिंग न ट्यूशन दूसरी बार में क्रेक किया BPSC, ऐसे पैदा हुई थी अधिकारी बनने की चाहत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
Explained: 60,000 कर्मचारियों को 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या है? माइक्रोसॉफ्ट का कदम 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
60,000 कर्मचारियों का 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या? माइक्रोसॉफ्ट में 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
DU Hindi PhD Admission 2026: DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस
DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget