एक्सप्लोरर

CBSE 12वीं रिजल्टः हंसिका शुक्ला पहले स्थान पर, बताया टॉपर होने का राज

हंसिका ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ घर में ही रहकर पढ़ाई करती थी. उनकी माता उन्हें साइकोलॉजी और पिता पॉलिटिकल साइंस पढ़ाते थे.

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने क्लास 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है. हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे. एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए हंसिका शुक्ला ने अपने टॉपर होने का राज बताया.

हंसिका शुक्ला को पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, साइकोलॉजी और वोकल म्यूजिक विषय में 100 में से 100 अंक मिले जबकि अंग्रेजी में 100 में से 99 अंक मिले. उन्होंने टॉपर होने का राज एबीपी न्यूज से बताया और कहा कि वह पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस रहती थी.

हंसिका ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ घर में ही रहकर पढ़ाई करती थी. उनकी माता उन्हें साइकॉलजी और पिता पॉलिटिकल साइंस पढ़ाते थे. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान हंसिका ने बताया कि वह आईएफएस (फॉरेन सर्विस) बनना चाहती है.

एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान हंसिका ने बताया कि वह सोशल मीडिया के काफी दूर रहती थी. पढ़ते समय बोर होती थी तब वह म्यूजिक सुनती थी. हंसिका ने बताया कि वह शाम में थोड़े समय के लिए खेलने के लिए घर से बाहर निकलती थी.

उनकी मां गाजियाबाद के विद्यावति कालेज में प्रोफेसर हैं. उनके पिता राज्यसभा में सेक्रेटरी पद पर तैनात हैं. हंसिका ने बताया कि उनके पापा तो ज्यादा सख्त नहीं हैं लेकिन उनकी मां काफी सख्त मिजाज की हैं. उनका कहना है कि हर सब्जेक्ट पर ध्यान देती थीं. सभी पर बराबर समय देती थीं.

12वीं की परीक्षा में इस बार कुल 83.4 फीसदी छात्र पास हुए हैं. रीजन वाइज में 98.4 फीसदी छात्र सबसे अधिक त्रिवेंद्रम से पास हुए हैं. चैन्नई रीजन का स्थान दूसरे नंबर पर है. यहां से 92.93 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

तीसरे स्थान पर दिल्ली रीजन का नाम है. यहां से 91.87 फीसदी पास हुए हैं. केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 98.54 फीसदी रहा है. लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 9 फीसदी बेहतर रहा है.

CBSE 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 500 में 499 नंबर लाकर हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने एक साथ किया टॉप

CBSE टॉपर हंसिका शुक्ला से खास बातचीत, 500 में से मिले हैं 499 नंबर

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

August 2026 School Holiday List : अगस्त में कितने दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट
अगस्त में कितने दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट
NEET UG Counselling 2026 शेड्यूल जारी, 5 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
NEET UG Counselling 2026 शेड्यूल जारी, 5 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
Delhi Vidya Vahini Scheme: दिल्ली की छात्राओं को कैसे मिलेगी फ्री साइकिल, कहां करना होगा अप्लाई?
दिल्ली की छात्राओं को कैसे मिलेगी फ्री साइकिल, कहां करना होगा अप्लाई?
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget