खुशखबरी: राजस्थान में 1310 पदों पर निकली बंपर सरकारी नौकरी
सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए राजस्थान में बहाली निकली है. राज्य में प्री प्राइमरी टीचर्स के 1,310 पदों पर बहाली होनी है. इस पद के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2018 है.

जयपुर: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए खुशखबरी है. यहां 1,310 टीचर्स की बहाली निकली है. राज्य सरकार ने ये बहाली प्री प्राइमरी टीचर्स की निकाली है. इन पदों पर नौकरी करने को इच्छुक कैंडिडेट 28 अक्टूबर, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए कैंडि़डेट को राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्टेरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
आवेदन शुल्क-
जनरल कैंडिडेट के लिए 450 रुपए और आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियम के अनुसार छूट दी जाएगी.
आयु सीमा-
01.01.2019 को आवेदकों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी.
योग्यता-
आवेदकों ने राजस्थान बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी और इसके समकक्ष डिग्री हासिल की हो और देवनागरी भाषा का ज्ञान हो.
पदों का विवरण-
गैर अनुसूचित क्षेत्र- 1,000 और अनुसूचित क्षेत्र-310
वेतनमान-
पे मैट्रिक्स लेबल-5 के अनुसार दिया जाएगा
चयन प्रक्रिया-
इन पदों पर चयन के लिए बोर्ड के द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा में आए नंबर के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा.
यह भी पढ़ें-
राहुल ने मंदिर में की पूजा, बोले- किसान कर्जमाफी पर PM चुप हैं और भगोड़े को 'मेहुल भाई' कहते हैं जब देश के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति डॉ कलाम को होना पड़ा आलोचना का शिकार देखें वीडियो- Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Source: IOCL

























