एक्सप्लोरर

Savings Tips: कैसे बचा सकते हैं एक करोड़ रुपये, समझ लीजिए आसान गणित

Savings Tips: आज के इस दौर में एक करोड़ रुपये इकठ्ठा करना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है. यदि आप अपने मूल धन और उस पर मिलने वाले ब्याज को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो यह लक्ष्य आसानी से पाया जा सकता है.

Savings Tips: हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत उनकी सेविंग्स होती है. हम सभी को मुसीबत के समय के लिए पैसा जोड़ने की अच्छी आदत है. हालांकि, बहुत कोशिशों के बाद भी ज्यादातर लोग पैसा इकठ्ठा नहीं कर पाते हैं. आज हम आपको यही जानकारी देने वाले हैं कि कैसे थोड़ी सी वित्तीय समझ और सही जगह निवेश से अपनी बचत को एक करोड़ रुपये तक पहुंचाया जा सकता है. 

ब्याज का सही इस्तेमाल करना होगा 

आज के इस दौर में एक करोड़ रुपये इकठ्ठा करना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है. यदि आप अपने मूल धन और उस पर मिलने वाले ब्याज को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो यह लक्ष्य आसानी से पाया जा सकता है. आप भी आराम से करोड़पति बन सकते हैं. साधारण ब्याज आपके मूल धन पर मिलता है. वहीं, कंपाउंड ब्याज मूल धन और ब्याज को मिलकर दिया जाता है. यदि इसी कम्पाउंडिंग ब्याज को दिमाग से इस्तेमाल किया जाए तो एक करोड़ रुपये बहुत जल्दी बन जाएंगे. कोई भी प्लान लेते समय सबसे ज्यादा ध्यान इसी पर देना चाहिए. 

एसआईपी पूरा करेगी लक्ष्य 

इसके लिए यदि आपने लगभग 21 हजार रुपये हर महीने एसआईपी (Systematic Investment Plan) कर रहे हैं तो 12 फीसद सालाना ब्याज दर से यह आठ सालों में लगभग 33 लाख रुपये हो जाएगा. बस आपको पैसा निवेश करते समय कम्पाउंडिंग का ध्यान देना होगा. यहीं से कम्पाउंडिंग शुरू हो जाएगी और यह अगले चार साल में 66 लाख तक पहुंच जाएगा. अगले तीन साल में लगभग एक करोड़ रुपये. इस तरह से सिर्फ 15 साल में आप एक करोड़ की बचत के स्वामी हो जाएंगे. यदि आपने इस पैसे को इस्तेमाल नहीं किया और फिर से निवेश कर दिया तो 21वें साल में आपकी बचत 2.2 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगी. 22वां साल आते-आते आपको हर साल 33 लाख रुपये मिलने लगेंगे. 

बैंक एफडी भी है फायदेमंद 

यहां पर कई लोगों को लग सकता है कि इसमें लंबा वक्त लग रहा है. मगर, बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है. यदि आप भविष्य की सोचकर चलेंगे तो पाएंगे कि पहले आठ सालों में आपको जो रिटर्न मिला. वह आगे चलकर हर साल मिलने लगेगा. सेंसेक्स में जारी उछाल के चलते इक्विटी एसआईपी में अच्छे रिटर्न मिलने के चांस बढ़ गए हैं. म्यूच्यूअल फंड एसआईपी ने भी पिछले 5 साल में लगभग 15.3 फीसद का रिटर्न दिया है. लॉन्ग टर्म एसआईपी के नतीजे भी बेहतर रहे हैं. यदि आप बैंक एफडी में निवेश कर रहे हैं तो हर तिमाही ब्याज जुड़ता रहेगा. इससे आपको और ज्यादा फायदा हो सकता है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Google Employee: गूगल ने कर्मचारियों के आगे घुटने टेके, एक कर्मचारी को नौकरी से निकालने की कीमत पड़ी 2.7 करोड़ डॉलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget