एक्सप्लोरर

देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है? यहां से जानें दिल्ली से लेकर अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की कीमत में कितना अंतर आ रहा है.

पेट्रोल भरवाते समय आपने भी कभी सोचा होगा कि एक ही देश में कहीं पेट्रोल 88.66 रुपए के आसपास है, तो कहीं इसके लिए 115 रुपए से भी ज्यादा क्यों चुकाने पड़ते हैं? कच्चे तेल की कीमतें और केंद्र सरकार के टैक्स पूरे देश के लिए अहम हैं, लेकिन पेट्रोल पंप पर ग्राहक जो कीमत चुकाता है, उसमें राज्य के टैक्स का भी बड़ा रोल होता है.

बता दें कि यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल के दाम में काफी अंतर देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कि देश में कहां पेट्रोल सबसे सस्ता है, किन राज्यों में इसके लिए ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं और इसकी वजह क्या है.

कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल?
23 अक्टूबर 2026 के राज्यवार आंकड़ों के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पेट्रोल की कीमत करीब 88.66 रुपए प्रति लीटर है. ये केंद्र शासित प्रदेश है, राज्य नहीं. अगर सिर्फ राज्यों की बात करें, तो अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत करीब 99.60 रुपए प्रति लीटर है. यानी यहां पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से कम कीमत पर मिल रहा है. 

राज्यानुसार पेट्रोल के दाम- 

राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश के नाम पेट्रोल की कीमत
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 88.66 रुपए प्रति लीटर 
अरुणाचल प्रदेश   99.60 रुपए प्रति लीटर 
दिल्ली 102.12 रुपए प्रति लीटर 
उत्तर प्रदेश  102.37 रुपए प्रति लीटर 
गुजरात 102.84 रुपए प्रति लीटर 
गोवा 104.13 रुपए प्रति लीटर 
बिहार 115.06 रुपए प्रति लीटर 
केरल  115.09 रुपए प्रति लीटर 
तेलंगाना 115.29 रुपए प्रति लीटर 
आंध्र प्रदेश 117.78 रुपए प्रति लीटर 

कहां दिखा 29 रुपए का अंतर?

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पेट्रोल की कीमत 88.66 रुपए प्रति लीटर है और आंध्र प्रदेश में वही पेट्रोल 117.78 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. ऐसे में रेट में सीधा 29 रुपए का अंतर आ रहा है. 

क्यों अलग-अलग है पेट्रोल का भाव?
पेट्रोल की कीमत में अंतर की सबसे बड़ी वजह टैक्स है. केंद्र सरकार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी लगाती है, जबकि राज्य सरकारें वैट और दूसरे लागू शुल्क वसूलती हैं. हर राज्य में टैक्स की दर एक जैसी नहीं होती. इसलिए एक ही पेट्रोल की कीमत अलग-अलग जगहों पर बदल जाती है.

इसके अलावा तेल कंपनियों की लागत, डीलर कमीशन, कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत और रुपए-डॉलर की विनिमय दर भी पेट्रोल के दाम में अंतर लाती है.

खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न

About the author सृष्टि

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price: आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget