एक्सप्लोरर

आर्थिक विकास दर चौथी तिमाही में 6.1 फीसदी, चीन से पिछड़ा भारत

नई दिल्लीः भारत के आर्थिक विकास की रफ्तार चीन से पीछे रह गयी है. 31 मार्च को खत्म हुए कारोबारी साल 2016-17 की आखिरी तिमाही यानी जनवरी से मार्च के दौरान आर्थिक विकास दर 6.1 फीसदी रही, जबकि इस दौरान चीन की आर्थिक विकास दर 6.9 फीसदी रही थी.

पूरे कारोबारी साल 2016-17 की बात करें तो आर्थिक विकास दर 7.1 फीसदी रही है जबकि 2015-16 में ये दर 8 फीसदी ऱही थी. सांख्यिकी विभाग विकास दर में आयी कमी के लिए केवल नोटबंदी को जिम्मेदार नहीं मानता. उसका कहना है कि गिरावट की कई वजहे हैं जिनमें से एक नोटबंदी भी है. विभाग ने ये भी माना कि अभी निवेश की रफ्तार धीमी है.

2016-17 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 7.9 फीसदी (पहले 7.2 फीसदी थी जिसमें संशोधन किया गया है) दर्ज की गयी, जबकि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) में 7.5 फीसदी, तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसम्बर) में 7 फीसदी और चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 6.1 फीसदी रही.

विकास दर के ताजा आंकड़े औद्योगिक उत्पादन और थोक महंगाई दर के आंकलन में किए गए बदलाव के मुताबिक ही है. हाल ही में औद्योगिक उत्पादन और थोक महंगाई दर के आंकलन के लिए आधार वर्ष 2004-05 की जगह 2011-12 को अपनाया गया, ताकि आंकडे ज्यादा वास्तविक लगे. इस फेरबदल को ध्यान में रखते हुए विकास दर के पुराने आंकड़ों में भी बदलाव किए गए हैं. इस तरह अगर मोदी सरकार के तीन सालों के कार्यकाल को देखे तो 2014-15 में विकास दर 7.5 फीसदी दर्ज की गयी जो 2015-16 में बढ़कर 8 फीसदी पर पहुंची जबकि 2016-17 में 7 फीसदी.

चौथी तिमाही में अगर अलग-अलग क्षेत्रों की विकास दर की बात करें तो बागवानी और मत्स्य पालन समेत कृषि क्षेत्र में ये दर 5.2 सदी रही जबकि खनन में 6.4 फीसदी और मैन्युफैक्चरिंग में 5.3 फीसदी दर्ज की गयी. बीते साल मानसून की बेहतर रफ्तार रहने से खेती बाड़ी की स्थिति बेहतर रही. जानकारों की मानें तो इस साल अभी तक मानसून सामान्य रहने का अनुमान है, ऐसे में कृषि की स्थिति अच्छी रह सकती है जिसका फायदा पूरे अर्थव्यवस्था को मिलेगा.

हालांकि जानकारों का कहना है कि निवेश की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. खुद सांख्यिकी मंत्रालय ने भी इस बात को स्वीकार किया. निवेश की रफ्तार कम रहने का मतलब ये हुआ कि नए उद्योग धंधे लगाने या मौजूदा उद्योग धंधों के विस्तार की गति धीमी है. ऐसे में रोजगार के नए मौके तैयार होने पर भी असर पड़ेगा. मोदी सरकार पर ये लगातार आरोप लगता रहा है कि विकास की रफ्तार भले ही तेज हुई हो, लेकिन रोजगार देने के मौके उम्मीद से काफी कम बने हैं.

बाजार सपाट बंदः सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 31146 पर बंद, 9621 पर निफ्टी

विकास दर में गिरावटः नोटबंदी इफेक्ट से 2016-2017 में विकास दर 7.1% रही

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy Instamart को मिली महिला CEO, कौन हैं नंदिता सिन्हा? जानें सबकुछ
Swiggy Instamart को मिली महिला CEO, कौन हैं नंदिता सिन्हा? जानें सबकुछ
Friendship Day: दोस्त एक दूसरे की मदद से कैसे कमाई कर सकते हैं? पढ़ें आइडियाज
Friendship Day: दोस्त एक दूसरे की मदद से कैसे कमाई कर सकते हैं? पढ़ें आइडियाज
8वें वेतन आयोग से पहले झटका! इन केंद्रीय कर्मचारियों की तरक्की पर ब्रेक, जानें डिटेल
8वें वेतन आयोग से पहले झटका! इन केंद्रीय कर्मचारियों की तरक्की पर ब्रेक, जानें डिटेल
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget