एक्सप्लोरर

डिफेंस के शेयर ने पहले काटा गदर, अब गिरावट से निवेशकों में लगी बेचने की होड़, जानिए क्या है वजह

Defence Stocks: डेटा पैटर्न्स और जेन टेक्नोलॉजी के शेयर में जहां करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई तो वहीं सोलर इंडस्ट्रीज, एचएएल और कोचिन शिपयार्ड के स्टॉक भी 2 प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं.

Defence Stock Falls: डिफेंस के स्टॉक्स में मई के महीने में जिस तरह की तेजी देखी गई थी, उसके विपरीत अब लगातार इसके शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. आज गुरुवार 10 जुलाई 2025 को भी डिफेंस स्टॉक्स में गिरावट देखी गई और निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स करीब 1.4 प्रतिशत नीचे गिकर सुबह 8,739 पर कारोबार कर रहा था.

डिफेंस स्टॉक्स में गिरावट

लगातार भू-राजनीति तनाव की वजह से बाजार के जानकार इसमें आगे और तेजी की उम्मीद कर रहे थे. भारत डायनामिक्स के शेयर टॉप लूजर रहे, जो करीब 3 प्रतिशत तक नीचे गिरकर 1917 रुपये पर आ गया. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इसकी न्यूट्रल रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 1900 रुपये तय किया था. इससे पहले 1988 के भाव पर कारोबार कर बंद हुआ था.

जबकि, गार्डन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) के शेयरों में भी कारोबार के दौरान 3 प्रतिशत की गिरावट आयी और यह 2890 रुपये के भाव पर आ गया. पिछले छह महीने के दौरान जहां इसके शेयर में करीब 96 प्रतिशत की उछाल आयी थी तो वहीं एक महीने में ये 11 प्रतिशत तक लुढ़क गया है.

क्यों गिर रहे डिफेंस स्टॉक?

डेटा पैटर्न्स और जेन टेक्नोलॉजी के शेयर में जहां करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है तो वहीं सोलर इंडस्ट्रीज, एचएएल और कोचिन शिपयार्ड के स्टॉक भी 2 प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं. इसके साथ ही, मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और पारस डिफेंस के शेयरों में भी 0.6 प्रतिशत की गिरावट आयी है.

दरअसल, डिफेंस स्टॉक के भाव उस वक्त चढ़े जब भारत की तरफ से मई के महीने में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ढांचे खत्म किए गए. भारत और पाकिस्तान के बीच इस तनाव के साथ ही यूक्रेन-रूस के बीच जंग और ईरान-इजरायल तनाव ने डिफेंस के शेयर में जबरदस्त तेजी लाने का काम किया.

हालांकि, अब आगे इसके शेयरों में तेजी को लेकर जानकारों की अलग-अलग राय है. डिफेंस स्टॉक्स में ऐसे समय में गिरावट आयी है जब भूराजनीतिक तनाव कम हो चुका है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इस हफ्ते तक गाजा सीजफायर डील का भी संकेत दे चुके हैं. उन्होंने ये संकेत इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के अमेरिकी दौरे के बाद दिया है. इससे पहले ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर ने भी मीडिल ईस्ट में तनाव को काफी कम किया है, इससे भी डिफेंस स्टॉक्स में गिरावट आयी है.

गौरतलब है कि इस साल डिफेंस के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और बीडीएल के शेयर 69 प्रतिशत तक ऊपर चढ़े तो वहीं मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स में 46 प्रतिशत तक उछाल देखने को मिला.

ये भी पढ़ें: Blinkit-Swiggy को टक्कर देने उतरी Amazon, 10 मिनट में डिलीवरी, अब तेज होगी क्विक कॉमर्स की जंग

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 रुपए में डिजिटल गोल्ड ले रहे Gen Z, इसे खरीदने का तरीका क्या है?
100 रुपए में डिजिटल गोल्ड ले रहे Gen Z, इसे खरीदने का तरीका क्या है?
135 साल पुराना कानून खत्म, अब कोर्ट में मान्य होंगे स्क्रीनशॉट्स-डिजिटल सबूत, आप पर होगा सीधा असर
135 साल पुराना कानून खत्म, अब कोर्ट में मान्य होंगे स्क्रीनशॉट्स-डिजिटल सबूत, आप पर होगा सीधा असर
इमरजेंसी फंड बनाने का सही तरीका क्या है, FD में पैसा लगाएं या सोने में?
इमरजेंसी फंड बनाने का सही तरीका क्या है, FD में पैसा लगाएं या सोने में?
Stock Market Today: शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24,600 के पार
Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24,600 के पार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget