एक्सप्लोरर

Vikran Engineering IPO के शेयरों का अलॉटमेंट, आज फाइनल हो सकता है स्टेटस; जानें GMP और लिस्टिंग डेट

Vikran Engineering IPO: विक्रान इंजीनियरिंग के आईपीओ का बिडिंग डेट कल ही खत्म हुआ. इसका अलॉटमेंट स्टेटस आज तय हो सकता है. इसे चेक करने का तरीका भी बेहद आसान है.

Vikran Engineering IPO: इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. अब सभी की नजर विक्रान इंजीनियरिंग के आईपीओ के अलॉटमेंट की तारीख पर टिकी हुई है, जो आज होने की संभावना है.  विक्रान इंजीनियरिंग का आईपीओ 26 अगस्त को खुला था और 29 अगस्त तक इसके लिए बोली लगाई गई. आईपीओ का अलॉटमेंट आज, 1 सितंबर 2025 को होने की संभावना है और इसकी लिस्टिंग की तारीख 3 सितंबर है. विक्रान इंजीनियरिंग के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे. 

ऑनलाइन चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस 

विक्रान इंजीनियरिंग के आईपीओ अलॉटमेंट का स्टेटस जल्द ही तय किया जाएगा. कंपनी 2 सितंबर को  पात्र आवेदकों के डीमैट खातों में इक्विटी शेयर जमा कर देगी और उसी दिन असफल बोली लगाने वालों को रिफंड कर दिया जाएगा. निवेशक बीएसई और एनएसई की वेबसाइट्स के साथ-साथ आईपीओ रजिस्ट्रार के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए विक्रान इंजीनियरिंग के आईपीओ अलॉटमेंट का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.  बिगशेयर सर्विसेज, विक्रान इंजीनियरिंग का आईपीओ रजिस्ट्रार है. 

BSE पर ऐसे करें चेक अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले बीएसई की वेबसाइट- https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं. 
  • इश्यू टाइप में 'Equity' को सिलेक्ट करें. 
  • इश्यू नाम ड्रॉपडाउन मेनू में 'विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड' चुनें. 
  • एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें.
  • 'I am not robot' पर टिक कर वेरिफाई करें और अब 'Search' पर क्लिक करें. 
  • अब आपको विक्रान इंजीनियरिंग का आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा. 

NSE पर कैसे चेक करें स्टेटस 

  • सबसे पहले NSE की वेबसाइट https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids पर जाएं. 
  • 'Equity and SME IPO bids' के ऑप्शन को सिलेक्ट करें. 
  • इश्यू नाम ड्रॉपडाउन मेनू से 'विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड' चुनें. 
  • पैन और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें. 
  • सबमिट पर क्लिक करें. 
  • आपको अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा. 

बिगशेयर सर्विसेज पर ऐसे देखें स्टेटस 

  • सबसे पहले बिगशेयर सर्विसेज के वेब पोर्टल- https://ipo.bigshareonline.com/IPO_Status.html पर जाएं. 
  • सिलेक्ट कंपनी ड्रॉपबॉक्स में जाकर विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड को चुनें. 
  • एप्लीकेशन नंबर/CAF नंबर, बेनिफिशियरी आईडी या पैन नंबर में से किसी एक को दर्ज करें. 

विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ का GMP

ग्रे मार्केट में विक्रान इंजीनियरिंग के शेयरों का प्रीमियम 6 रुपये प्रति शेयर पर बना हुआ है. इससे पता चलता है कि ग्रे मार्केट में विक्रान इंजीनियरिंग के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से 6 रुपये प्रति शेयर ज्यादा पर कारोबार कर रहे हैं. आज विक्रान इंजीनियरिंग के आईपीओ के जीएमपी को ध्यान में रखते हुए इसके शेयरों की अनुमानित लिस्टिंग 103 रुपये प्रति शेयर होगा, जो कि इसके आईपीओ प्राइस से 97 रुपये प्रति शेयर से 6 परसेंट ज्यादा प्रीमियम पर है. 

अब कैप्चा लिखकर 'सिलेक्ट' पर क्लिक करें. 

आपको स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

भारत में अपना कारोबार समेटने की तैयारी में जुटा यह बैंक, क्या आपका भी है अकाउंट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget