एक्सप्लोरर

Vande Metro: इन शानदार फीचर्स से लैस होगी वंदे मेट्रो, जानिए सारे डिटेल्स 

Indian Railways: वंदे मेट्रो की सेवा जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है. यह एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने के काम आएगी. इसके मॉडर्न फीचर्स आपकी यात्रा को शानदार बना देंगे.

Indian Railways: वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) और अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) के बाद भारतीय रेलवे अब यात्रियों को वंदे मेट्रो (Vande Metro) की सौगात देने वाली है. यह ट्रेन मेट्रो शहरों में चलने वाली मेट्रो सर्विस की तरह ही होगी. इसे एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है. इसकी सेवा 100 से 150 किमी तक होगी. वंदे मेट्रो की सेवा उन लोगों के बहुत काम आएगी, जो नजदीक के बड़े शहरों में नौकरियां करने रोजाना आते-जाते हैं. भारतीय रेलवे को पूरी उम्मीद है कि वंदे मेट्रो लोगों के सफर को आरामदायक और सुकून भरा बना देगी. यह ट्रेन आधुनिक फीचर्स से लैस होगी और तेज रफ्तार से दौड़ सकेगी. आइए एक नजर इसकी खासियतों पर डाल लेते हैं. 

पैनोरामिक विंडो और मॉडर्न टॉयलेट होंगे

भारतीय रेलवे का सफर न केवल सस्ता बल्कि सुविधाजनक भी होता है. वंदे मेट्रो इसे और आरामदायक बनाने का काम करेगी. इस ट्रेन में पैनोरामिक विंडो और मॉडर्न टॉयलेट लगाए जाएंगे. वंदे मेट्रो को पेरंबूर इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इस ट्रेन का ट्रायल रन शुरू होने वाला है. इसकी सेवाएं जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि पहली वंदे मेट्रो चेन्नई से तिरुपति के बीच चलेगी.

100 लोग बैठकर और 200 खड़े होकर कर सकेंगे यात्रा 

वंदे मेट्रो में 12 कोच होंगे. इसमें एसी मेमू (Mainline Electrical Multiple Unit) और वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधाएं होंगी. यह 110 से 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन होगी. इसके अलावा ट्रेन में एसी कंपार्टमेंट और ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर होंगे. कंपार्टमेंट आपस में जुड़े होंगे. इसकी मदद से लोग एक बोगी से दूसरी बोगी में आसानी से जा सकेंगे. हर कंपार्टमेंट में 100 यात्रियों के बैठने की जगह होगी. साथ ही 200 यात्री आराम से खड़े होकर इसमें जा सकेंगे. डिब्बों की डिजाइन इस तरह से बनाई गई है कि सफर के दौरान यात्रियों को ज्यादा आराम रहे. 

वंदे मेट्रो में होंगे इतने सारे फीचर्स 

इसके अलावा वंदे मेट्रो मोबाइल चार्जिंग प्वॉइंट, रूट इंडिकेटर डिस्प्ले, सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी टॉक बैक यूनिट, आधुनिक शौचालय और एंटी कॉलिजन सिस्टम कवच (KAVACH) से लैस होगी.

ये भी पढ़ें 

Bonus Salary: 8 महीने की सैलरी बोनस के तौर पर देगी टाटा ग्रुप की पार्टनर, कहलाती है दुनिया की बेस्ट एयरलाइन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget