एक्सप्लोरर

Aadhaar Card: नकली आधार कार्ड पर रोक लगाने के लिए सरकार ने उठाया सख्त कदम! जारी की एडवाइजरी 

Fake Aadhaar Card: आधार कार्ड को लेकर सरकार ने चिंता जाहिर की है और कहा है कि किसी भी व्यक्ति के आधार कार्ड स्वीकार करने से पहले उसकी सत्यता जांच करनी चाहिए.

Aadhaar Card News: नकली आधार कार्ड के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, इस कारण फिजिकल और इलेक्ट्राॅनिक रूप में 12 अंकों के इस यूनिक पहचान नंबर को स्वीकार करने से पहले इसको वेरिफाई कर लेना चाहिए. आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने सभी विभागों के लिए सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के आधार को स्वीकार्य करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें. 

UIDAI की ओर से कहा गया है कि व्यक्ति की सहमति के साथ उसके आधार कार्ड (Aadhaar Card) के किसी भी रूप जैसे- ई आधार, आधार पीवीसी कार्ड (PVC Aadhaar Card) और एम आधार (mAadhaar) की जांच किया जा सकता है. इलेक्ट्राॅनिक और आईटी मंत्रालय ने कहा कि ऐसा करने से आधार के गलत इस्तेमाल पर रोक लगेगी. साथ आधार के दुरुप्रयोग और फ्राॅड के मामलों में कमी आएगी. 

आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल दंडनीय अपराध 
सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, आधार को सत्यापन करने पर नकली कार्ड की जानकारी हो जाएगी. ऐसे में नकली आधार कार्ड (Fake Aadhaar Card) का उपयोग करने वाले को अपराध के कैटेगरी में रखा जाएगा और आधार अधिनियम की धारा 35 के तहत दड़ के उत्तरदायी माना जाएगा. 

कैसे कर सकते हैं आधार कार्ड की जांच 
किसी भी आधार कार्ड को mAadhaar ऐप या आधार QR कोड स्कैनर का उपयोग करके इसके सभी रूपों जैसे- आधार कार्ड, ई-आधार, आधार पीवीसी कार्ड और एम-आधार पर उपलब्ध क्यूआर कोड का उपयोग करके वेरिफाई किया जा सकता है. क्यूआर कोड स्कैनर एंड्रॉइड और आईओएस आधारित मोबाइल फोन के साथ-साथ विंडो एप्लिकेशन के लिए उपलब्ध है. 

नागरिकों के लिए दी सलाह 
आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने कहा है कि अक्सर यह देखा जाता है कि लोग अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कहीं भी कर देते हैं या फिर इसकी सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते हैं. ऐसे में लोगों को अपने आधार कार्ड का उपयोग सिर्फ सही जगहों पर करना चाहिए. इसके काॅपियों को इधर-उधन फेंकने के बजाय संभालकर रखें. आधार नंबर या कार्ड को सोशल मीडिया या किसी अन्य व्यक्ति के साथ कभी भी शेयर न करें.

यह भी पढ़ेंः Aadhaar: बाल आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक को किया गया मेंडेटरी, जानें अपडेट करने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget