एक्सप्लोरर

Aadhaar: बाल आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक को किया गया मेंडेटरी, जानें अपडेट करने का तरीका

Aadhar Card Update: UIDAI ने घोषणा की है कि अब 5-15 साल की उम्र के बच्चों के बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट करना अनिवार्य है. जानिए आप ये कैसे कर सकते हैं.

Baal Aadhaar Card: बाल आधार बच्चों का आधार कार्ड होता है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने पांच से 15 वर्ष की आयु वाले बच्चों के लिए आधार डेटा में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है. हाल ही में एक ट्वीट में, UIDAI ने घोषणा की कि अब 5-15 वर्ष की आयु के बच्चों के बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट करना अनिवार्य है. इसकी प्रक्रिया निःशुल्क है. हालांकि, बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करने के बाद बच्चे के आधार नंबर में कोई बदलाव नहीं होगा. UIDAI  ने माता-पिता को सलाह दी कि वे अपने बच्चों का विवरण अपडेट करने के लिए अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाएं.

बाल आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट

UIDAI 5 साल से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए 12 अंकों का आधार नंबर जारी करता है. हालांकि, उंगलियों के निशान 5 वर्ष की आयु से विकसित नहीं होते हैं, इसलिए माता-पिता को उस आयु वर्ग के बाद बायोमेट्रिक विवरण अपडेट करने के लिए कहा जाता है.

बाल आधार कार्ड के लिए आवेदन
 
बाल आधार कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें. 

  • आधिकारिक यूआईडीएआई (UIDAI) वेबसाइट पर जाएं और "आधार कार्ड" पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें
  • अब बच्चे के बारे में आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें जिसमें नाम, अभिभावक का नाम, माता-पिता का फोन नंबर आदि शामिल हैं.
  • आवासीय पता, इलाका, राज्य और अन्य जैसे जनसांख्यिकीय विवरण दर्ज करें.
  • यह सब हो जाने के बाद, सभी दर्ज किए गए विवरणों की जांच करें और “सबमिट” पर टैप करें.
  • अब “अप्वाइंटमेंट” विकल्प पर टैप करें.
  • निकटतम आधार नामांकन केंद्र चुनें. 

केंद्र पर जाते समय, आपको पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, रिश्ते का प्रमाण, जन्म तिथि और संदर्भ संख्या जैसे दस्तावेज ले जाने की आवश्यकता होगी. एक बार विवरण प्रोसेस्ड हो जाने के बाद, आपको एक संख्या प्राप्त होगी जिसका उपयोग आप आवेदन प्रक्रिया को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं. फिर आपको बाल आधार कार्ड 60 दिनों के भीतर डाक के माध्यम से आपके पते पर प्राप्त हो जाएगा.

बाल आधार कार्ड को अपडेट करने का तरीका

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और बायोमेट्रिक विवरण अपडेट प्राप्त करने के लिए अपने निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर अपॉइंटमेंट बुक कर लें. अब अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र, पहचान के प्रमाण और पते के दस्तावेजों सहित आवश्यक दस्तावेज साथ रखें. अपने बच्चे के बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट करने के लिए माता-पिता को अपना आधार कार्ड भी ले जाना होगा. केंद्र में कार्यरत कर्मचारी बायोमेट्रिक विवरण जैसे चेहरे की छवि और उंगलियों के निशान जोड़ देगा. फिर आपको पर्ची मिलेगी.

यह भी पढ़ें: अपने पुराने सैमसंग स्मार्टफोन को ऐसे करें रीसेट, मिलेगा खूब सारा स्पेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर
इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर
EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां
EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां
Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!
Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget