एक्सप्लोरर

Interest Rate Hike: महंगी EMI से फिलहाल राहत नहीं! उदय कोटक ने कहा - ब्‍याज दरों में और इजाफा कर सकते हैं सेंट्रल बैंक

Central Banks: दुनियाभर में महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है. रूस यूक्रेन का युद्ध भी जारी है. ऐसे में महंगाई दर के ऊंचे बने रहने की संभावना जताई जा रही है.

Interest Rate Hike: महंगे कर्ज का दौर अभी थमने वाला नहीं है. आने वाले दिनों में दुनियाभर के सेंट्रल बैंक ब्याज दरें बढ़ाने का सिलसिला जारी रख सकते हैं. ये मानना है बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज और कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक का. उन्होंने कहा कि ब्याज दरें यहां से और बढ़ेंगी साथ ही लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंचे लेवल पर बनी रह सकती है. 

उदय कोटक ने ट्वीट किया है जिसमें महंगे ब्याज दरों को लेकर आशंका जाहिर की है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि दुनियाभर के सेंट्रल बैंक की बैलेंस शीट में भारी नुकसान होता है क्योंकि उन्होंने लंबी अवधि के बॉन्ड खरीदते हैं और वास्तविक रूप से नोट छापते हैं. पर इसका भुगतान कौन करता है.  अमेरिका में मुद्रास्फीति स्थिर बना रह सकता है. उन्होंने कहा कि ब्याज दर में और भी बढ़ोतरी की संभावना है. और ये और अधिक समय तक ज्यादा बना रह सकता है. उदय कोटक लिखते हैं कि हवाई जहाज का टर्ब्यूलेंस याद है? दुनियाभर में अपने सीट बेल्ट को बांध लें. 

इसी महीने एक फरवरी 2023 को फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में एक चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी कर दी.  और ब्याज दरों को बढ़ाकर 4.75 फीसदी कर दिया था. तब माना जा रहा था कि ब्याज दरों बढ़ने का सिलसिला यहां थम सकता है. 8 फरवरी को भारत के सेंट्रल बैंक आरबीआई ने भी 25 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी. माना जा रहा है कि अप्रैल महीने में होने वाली मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट में एक और बढ़ोतरी हो सकती है.  

आरबीआई के लिए चिंता की बात ये है कि जनवरी 2023 में खुदरा महंगाई दर फिर से साढ़े छह फीसदी के ऊपर 6.52 फीसदी पर जा पहुंची है जो आरबीआई के टोलरेंस लेवल से ज्यादा है. आरबीआई का लक्ष्य महंगाई दर को 6 फीसदी से कम रखने का है और आने वाले समय में 4 फीसदी तक लाने का है. पर खाद्य वस्तुओं से लेकर बाकी चीजें जिस प्रकार महंगी हो रही है आने वाले दिनों में आरबीआई की चुनौती बढ़ने वाली है. 

ये भी पढ़ें 

Indian Aviation Market: एयर इंडिया के लिए 470 नए विमान! टाटा की नजर घरेलू -इंटरनेशनल एविएशन मार्केट पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget