एक्सप्लोरर

ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार

ICICI Bank ने 1 दिसंबर 2026 से सेविंग अकाउंट के कुछ कैश ट्रांजैक्शन चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है. आइए जानते हैं कि 3 फ्री ट्रांजैक्शन, 1 लाख की लिमिट और नए चार्ज के नियम क्या हैं.

अगर आपका ICICI Bank में सेविंग अकाउंट है और आप बैंक जाकर बार-बार कैश जमा करते हैं या निकालते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. बैंक ने सेविंग अकाउंट से जुड़े कुछ कैश ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज में बदलाव करने का फैसला किया है. नए नियम 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगे.

बैंक के ग्राहकों को हर महीने कैश जमा करने और निकालने के लिए पहले की तरह तीन-तीन फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे. लेकिन अगर आप तय फ्री लिमिट से ज्यादा कैश का लेनदेन करते हैं, तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है. कैश ट्रांजैक्शन पर लगने वाला चार्ज 1,000 रुपए पर 3.50 रुपए से बढ़ाकर 4 रुपए कर दिया गया है. ये चार्ज तभी लागू होगा, जब महीने की तय फ्री लिमिट पार हो जाएगी.

1 दिसंबर से क्या बदलने वाला है?
ICICI Bank ने सेविंग अकाउंट के कुछ कैश ट्रांजैक्शन के चार्ज में बदलाव की जानकारी ग्राहकों को ईमेल के जरिए दी है. नए नियमों में फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या नहीं बदली गई है, लेकिन तय रकम से ज्यादा कैश जमा करने या निकालने पर लगने वाला चार्ज बढ़ जाएगा.

कैश ट्रांजैक्शन नए नियम 
हर महीने फ्री कैश डिपॉजिट 3 ट्रांजैक्शन
हर महीने फ्री कैश विड्रॉल 3 ट्रांजैक्शन
कैश जमा करने की फ्री लिमिट 1 लाख प्रति माह    
कैश निकालने की फ्री लिमिट 1 लाख प्रति माह
पहले का चार्ज   1,000 पर 3.50 रुपए
नया चार्ज 1,000 पर 4 रुपए या 150 रुपए, जो ज्यादा हो

3 बार के बाद कितना देना होगा चार्ज?
मान लीजिए आप हर महीने बैंक में कैश जमा करने जाते हैं. अगर आप तय फ्री लिमिट के अंदर रहते हैं, तो आपको इन ट्रांजैक्शन पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा. लेकिन अगर महीने में कैश जमा करने की रकम 1 लाख से ज्यादा हो जाती है, तो बाकि के रकम के हिसाब से चार्ज लगेगा. नए नियम के तहत बैंक 1,000 रुपए पर 4 रुपए या 50 रुपए, दोनों में से जो रकम ज्यादा होगी, वही वसूल करेगा.

जैसे, अगर महीने में कैश जमा करने की कुल रकम 1.01 लाख है, तो 150 रुपए का चार्ज लगेगा. वहीं, अगर रकम 1.38 लाख है, तो 1,000 रुपए पर सिर्फ 4 रुपए के हिसाब से कैलकुलेशन करने पर चार्ज 152 रुपए का चार्ज देना पड़ेगा.

3 बार से ज्यादा कैश जमा किया तो?

अगर आप महीने में तीन से ज्यादा बार कैश जमा करते हैं या तीन से ज्यादा बार कैश निकालते हैं, तो ट्रांजैक्शन पर 150 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन का चार्ज लागू हो सकता है. दूसरी तरफ, महीने में कैश की कुल रकम 1 लाख से ऊपर जाने पर रकम के हिसाब से अलग चार्ज का नियम है. 

बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?

About the author सृष्टि

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Advertisement

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget