एक्सप्लोरर

Twitter: ट्विटर ने छंटनी के क्रम में बर्खास्त की ये टीमें, भारत की कम्यूनिकेशन टीम के 50 फीसदी कर्मचारियों को निकाला

Twitter Layoffs News: ट्विटर में छंटनी के क्रम में इसकी ग्लोबल कम्यूनिकेशन टीम में सबसे ज्यादा लोग बाहर निकाले गए. भारत में, कॉम्युनिकेशन टीम के 50 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया गया.

Twitter News: एलन मस्क ने ट्विटर पर अपने कर्मचारियों की संख्या को आधा करने की कवायद में पूरे विभागों को ही बर्खास्त कर दिया है. इस कड़ी में ह्यूमन राइट्स, एक्सेसिबिलिटी, एआई एथिक्स और क्यूरेशन एंड कम्युनिकेशन टीम सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. पूर्व ट्विटर मानवाधिकार वकील शैनन राज सिंह ने ट्वीट किया कि कंपनी की ह्यूमन राइट्स टीम को शुक्रवार को बाहर कर दिया गया. सिंह ने पोस्ट किया, कल ट्विटर पर मेरा आखिरी दिन था: पूरी ह्यूमन राइट्स टीम को कंपनी से हटा दिया गया है. 

पूर्व मानवाधिकार वकील ने छंटनी पर क्या कहा
उन्होंने कहा, मुझे इथियोपिया, अफगानिस्तान और यूक्रेन समेत वैश्विक संघर्षों और संकटों पर लोगों की रक्षा के लिए व्यापार और मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के मार्गदर्शक सिद्धांतों को लागू करने के लिए किए गए काम पर बहुत गर्व है. टीम ने दुनिया भर में ह्यूमन राइट्स के उल्लंघन का सामना करने वाले यूजर्स की सुरक्षा के लिए काम किया, जिसमें कार्यकर्ता, पत्रकार और यूक्रेन में युद्ध जैसे संघर्षों से प्रभावित लोग शामिल हैं.

एक्सेसिबिलिटी एक्सपीरियंस टीम भी बर्खास्त
ट्विटर पर एक्सेसिबिलिटी एक्सपीरियंस टीम अब नहीं है. पूर्व इंजीनियरिंग जेरार्ड कोहेन ने कहा, हमारे पास करने के लिए बहुत कुछ था, लेकिन हमने कंपनी के लिए कड़ी मेहनत की! ऐसे बहुत से लोग नहीं हैं, जिन्हें ट्विटर के अलावा कई महत्वपूर्ण वैश्विक मंच का अवसर मिला है, लेकिन किसी ने भी अन्य अवसर को कंपनी से ज्यादा महत्व नहीं दिया.

ट्विटर की ग्लोबल कॉम्युनिकेशन टीम में सबसे ज्यादा छंटनी
ट्विटर की ग्लोबल कॉम्युनिकेशन टीम में सबसे ज्यादा छंटनी हुई. भारत में, कॉम्युनिकेशन टीम के 50 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया गया. ट्विटर पर कॉम्युनिकेशन टीम की पूर्व प्रमुख जूली स्टील ने पोस्ट किया, ट्विटर बहुत खास है. 4 साल बाद, मैं उन अनुभवों के साथ जा रही हूं जिसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी. इतने सारे ट्वीट्स के साथ मेरा बंधन अटूट रहेगा. मेरा सिर इस बात से हमेशा ऊंचा रहेगा कि मैंने कंपनी में अपना पूरा 100 फीसदी सहयोग दिया है.

ट्विटर पर कॉम्युनिकेशन टीम के कर्मी कोलेट जकारियन ने पोस्ट किया कि ट्विटर में काम करना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है. मैंने देखा है कि मेरी टीम ने दिन-रात मिलकर मेहनत की है. अपने काम को हमेशा सबसे आगे रखा है. टीम के इंजीनियरों और अन्य सदस्यों के साथ टीम के निदेशक रुम्मन चौधरी को भी हटा दिया गया.

ये भी पढ़ें

Cement Price: नवंबर में बढ़ सकती हैं सीमेंट की कीमतें, कितने बढ़ सकते हैं दाम-जानकर लगेगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
दूध-घी और मक्खन के बढ़े दाम, 28 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
दूध-घी और मक्खन के बढ़े दाम, 28 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget