एक्सप्लोरर

Tesla Shares: एलन मस्क के ट्विटर डील के बाद Tesla के शेयरों में भारी गिरावट! 17 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे शेयर

Tesla: आपको बता दें कि अक्टूबर के महीने में एलन मस्क ने अप्रैल में हुए ट्विटर के साथ डील को पूरा करते हुए कंपनी को खरीद लिया है. यह पूरी डील 44 बिलियन डॉलर में पूरी की गई है.

Tesla Shares: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platform) ट्विटर के एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा टेकओवर के बाद से ही लगातार कंपनी सुर्खियों में बनी हुई है. एलन मस्क ने ट्विटर डील पूरी करने के बाद लगातार कंपनी के कामकाज और ब्लू टिक (Twitter Blue Tick) के लिए पैसे चार्ज करने जैसे कई बदलावों के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि ट्विटर के वेरिफाइड अकाउंट को अब हर महीने 8 डॉलर यानी 660 रुपये के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे. इसके अलावा ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी (Twitter Layoffs) भी लगातार खबरों में बनी हुई है. एलन मस्क के ट्विटर के साथ डील पूरी करने के बाद से ही उनकी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयर्स के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मार्केट में इन शेयरों की जबरदस्त बिकवाली के बाद टेस्ला के शेयर्स अपने 17 महीने के सबसे निचले स्तर (Tesla Share) पर पहुंच चुके हैं.

जून 2021 के बाद का सबसे निचला स्तर
8 नवंबर 2022 को कारोबार के बाद टेस्ला के शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट के 5.78 फीसदी की गिरावट के बाद यह 191.30 डॉलर पर पहुंच गया है. ऐसे में टेस्ला के शेयर्स जून 2021 के बाद से ही अपने सबसे निचले स्तर पर फिसल चुके हैं. इस गिरावट में ट्विटर डील पूरी होने के बाद तेजी आई है.

एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा
आपको बता दें कि अक्टूबर के महीने में एलन मस्क ने अप्रैल में हुए ट्विटर के साथ डील को पूरा करते हुए कंपनी को खरीद लिया है. यह पूरी डील 44 बिलियन डॉलर में पूरी की गई है. इस डील के पूरा होने के बाद से ही एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयर्स में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है.

ट्विटर में कॉस्ट कटिंग करने के लिए  एलन मस्क (Elon Musk) ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल , सीएफओ रहे नेड सेगल (Ned Segal), और कंपनी की लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सेफ्टी विभाग की हेड रहीं विजया गड्डे (Vijaya Gadde) समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इसके साथ ही दुनियाभर में कंपनी अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. अमेरिका में ट्विटर ने अपने करीब 50% कर्मचारियों  को नौकरी से निकाल दिया है. वहीं ट्विटर इंडिया की बात करें तो यहां भी करीब 90% कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है.

ब्लू टिक वाले अकाउंट्स को देने होंगे 8 डॉलर
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने यह भी ऐलान किया है कि अब ट्विटर पर वेरिफाइड अकाउंट वाले लोगों हर महीने 8 डॉलर के हिसाब से भुगतान करना होगा. ऐसे में यह भारतीयों को करीब 660 रुपये का भुगतान हर महीने करना होगा. इसके साथ ही अब ट्विटर पैसे देकर ब्लू टिकट खरीदने की प्लानिंग भी बना रहा है. ऐसे में ब्लू टिक के जरिए कमाई का फैसला ट्विटर के गेम चेंजर साबित हो सकता है. इस सभी तरीकों से एलन मस्क अपने ट्विटर में लगे पैसे की रिकवरी करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें-

Tesla Shares: एलन मस्क ने टेस्ला के करीब 4 अरब डॉलर के शेयर बेचे, ट्विटर अधिग्रहण पूरा करने के एक हफ्ते बाद उठाया कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में त्राहिमाम, होर्मुज की नाकेबंदी ने पलट दिया पूरा गैस बाजार; कंगाल होने की आई नौबत
पाकिस्तान में त्राहिमाम, होर्मुज की नाकेबंदी ने पलट दिया पूरा गैस बाजार; कंगाल होने की आई नौबत
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा
LPG Rate Today: कितने में होगी आज 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग, US-ईरान में जंग के बीच कहीं बढ़ा तो नहीं रेट?
कितने में होगी आज 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग, US-ईरान में जंग के बीच कहीं बढ़ा तो नहीं रेट?
Petrol-Diesel Rate: आज गाड़ी की टंकी फुल करवाने का है प्लान? पेट्रोल पंप जानें से पहले जानें लेटेस्ट फ्यूल रेट
आज गाड़ी की टंकी फुल करवाने का है प्लान? पेट्रोल पंप जानें से पहले जानें लेटेस्ट फ्यूल रेट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget