एक्सप्लोरर

IT Company CEO Salary: देश में इस आईटी कंपनी के सीईओ लेते हैं सबसे कम सैलरी, सबसे ज्यादा इनकम पाने वाला कौन

IT Company CEO Salary: आईटी कंपनियों में टॉप अधिकारी के तौर पर सबसे कम सालाना आमदनी लेने पर भी साल में 25.36 करोड़ रुपये हासिल कर चुके हैं ये आईटी कंपनी के सीईओ.

IT Company CEO Salary: भारत में आईटी सेक्टर ने जिस तेजी से ग्रोथ हासिल की है वो देश के लिए गर्व का विषय है. इन आईटी कंपनियों के अधिकारियों ने भी खूब अच्छी सैलरी हासिल की हैं और देश में सबसे आकर्षक सैलरी पैकेज देने वाली कंपनियों में ज्यादातर आईटी कंपनियों का ही नाम है. भारत की दिग्गज आईटी कंपनियां जैसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल आदि के अधिकारियों का हैंडसम सैलरी पैकेज गाहे-बगाहे चर्चा का विषय बनता रहता है. आज हम आपको बताएंगे कि देश में सबसे कम सैलरी किस आईटी कंपनी के सीईओ को मिल रही है और कौनसा सीईओ सबसे ज्यादा सैलरी ले रहा है.

TCS के सीईओ के कृतिवासन को मिलती है इतनी सैलरी

देश की आईटी फर्मों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन इस समय टॉप आईटी फर्मों में सबसे कम सैलरी ले रहे हैं. के कृतिवासन को सालाना आमदनी के तौर पर साल 2024 में 25.36 करोड़ रुपये हासिल हुए. ये जानकारी कंपनी ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में दी है. के कृतिवासन टीसीएस के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं लेकिन कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इनको कुल इनकम के तौर पर जो रकम दी गई वो कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) एन सुब्रमण्यम के वित्त वर्ष 2024 के सालाना पैकेज से कम रही है. 

के कृतिवासन के सैलरी पैकेज में क्या क्या शामिल

के कृतिवासन के पे चेक में बेसिक सैलरी, कंपनी बेनेफिट्स के अलावा अलॉउसेंस और कमीशन भी शामिल हैं. टीसीएस की एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में टीसीएस के सीईओ ने 21 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में हासिल किए. हालांकि इस रकम में एंप्लाई स्टॉक परचेज स्कीम (ESPS) शामिल नहीं है और उनके पास करीब 11,232 टीसीएस के शेयर हैं.

अन्य आईटी कंपनियों के सीईओ की कितनी है सैलरी

हालांकि अभी वित्त वर्ष 2024 के लिए अन्य आईटी कंपनियों की सालाना रिपोर्ट नहीं आई हैं. वित्त वर्ष 2023 की जानकारी के मुताबिक इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने देश की आईटी फर्मों में सबसे ज्यादा रकम हासिल की और ये कुल 56 करोड़ रुपये थी. इसके बाद विप्रो के नवनियुक्त सीईओ श्रीनिवास पल्लिया हैं जिनको करीब 50 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलेंगे. एचसीएल के सीईओ सी विजयकुमार को सालाना पैकेज के तौर पर 28.4 करोड़ रुपये वित्त वर्ष 2023 में मिले जबकि टेक महिंद्रा के सीईओ मोहित जोशी ने कुल 6.5 करोड़ रुपये के साथ समान रकम सालाना वैरिएबल पे के तौर पर हासिल की.

ये भी पढ़ें

Stock Market: गिरावट पर खुलकर तेजी में लौटा सेंसेक्स, 500 अंकों तक का उछाल भी दिखाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget