एक्सप्लोरर

नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो ठहरिए! नहीं किए ये काम तो पड़ सकते हैं लेने के देने

करियर में ग्रोथ के लिए नौकरी बदलना जरूरी है, लेकिन इससे पहले कई वित्तीय कामों को पूरा करना भी जरूरी है ताकि आने वाले समय में कोई नुकसान न हो.

करियर में आगे बढ़ने की होड़ और आर्थिक रूप से खुद को अधिक मजबूत बनाने की चाह में अगर आप भी नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. नौकरी बदलते समय एम्पॉयर को अपनी पिछली कंपनी की सैलरी और टैक्स डिडक्शन के बारे में बताएं. अगर किसी ने ऐसा नहीं किया, तो रिटर्न फाइल करते वक्त पेनाल्टी देनी पड़ सकती है या कर देयता का सामना करना पड़ सकता है. इन सारी चीजों से बचने के लिए अपने निवेश की जानकारी पिछली और नई कंपनी को जरूर दें और दोनों से ही फॉर्म-16 लें. 

EPF डिटेल जरूर करें शेयर

इसी के साथ अपने नए एम्प्लॉयर को अपना EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) डिटेल भी दें. हमेशा EPF से पैसे निकालने से बचें ताकि रिटायरमेंट के बाद आपकी सेविंग्स कम न हो. इसके अलावा, अपने मौजूदा EPF खाते को अपनी नई नौकरी से जोड़ने के बारे में जरूर सोचें. इसके लिए अपने नए एम्प्लॉयर को अपना मौजूदा EPF खाता नंबर और यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) दें ताकि नया UAN बनाने के बजाय वे उसी UAN से जुड़ा नया PF खाता बना सकें. इससे  EPF में .कितना पैसा जमा हुआ है इसे ट्रैक करना आसान होगा.

कंपनी की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का भी रखें ख्याल

ये जानना भी जरूरी है कि कंपनी की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी क्या है, इसमें कितना कवरेज मिलता है और इस आधार पर अपना पर्सनल इंश्योरेंस प्लान बना सकते हैं. आमतौर पर कंपनियां 2 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का कवरेज प्रदान करती हैं.

सबसे जरूरी बात जब आप नई जॉब में स्विच करते हैं, तो पिछली कंपनी में मिल रहे वेतन के मुकाबले नई कंपनी में इसे अपग्रेड करने का प्रयास करें. इससे आपकी आय में जो वृद्धि होगी उसका इस्तेमाल आप निवेश या पहले लिए गए लोन के निपटारे में कर सकते हैं.

एम्प्लॉयर से फॉर्म 12 B लेना न भूलें

अगर आपने साल के बीच में नौकरी बदली है, तो अपने एम्प्लॉयर से फॉर्म 12 B लें, जो इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. इसमें पिछली कंपनी में आपने कितने समय तक काम किया है, सैलरी से कितनी कमाई हुई है, सेक्शन 80C के तहत कितनी कटौती हुई है, TDS कितना काटा गया है जैसी डिटेल्स भरकर दें. इससे एम्प्लॉयर को आपकी नई सैलरी के हिसाब से सही TDS काटने में मदद मिलेगी. आप चाहें तो नई कंपनी के साथ आप अपनी पिछली कंपनी की सैलरी स्लिप भी साझा कर सकते हैं.

Saving Calculator: 1 करोड़ रुपये की बचत भी 30 साल बाद पड़ जाएगी कम, जानिए कितना रह जाएगा वैल्यू!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
Diwali Bonus 2026: दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget