एक्सप्लोरर

टूटा रुपया सहमा बाजार, ईरान-इजरायल तनाव के बीच अमेरिकी बमबारी से भारतीय स्टॉक मार्केट का बुरा हाल

Stock Market News: शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1,046.30 प्वाइंट यानी 1.29 प्रतिशत उछलकर 82,408.17 के स्तर पर बंद हुआ था. जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 319.15 प्वाइंट यानी 1.29 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 25,112.40 के स्तर पर आ गया

Stock Market Crash: ईरान इजरायल जंग के बीच अमेरिका के कूदने से मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ता हुआ दिख रहा है. हफ्ते के पहले कारोबार दिन सोमवार 23 जून की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई है. बाजार खुलते ही सुबह करीब 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 700 अंक गिर गया. उसके बाद सेंसेक्स करीब पौने दस बजे 863.78 अंक फिसलकर 81,544.39 के स्तर पर आ गया. जबकि एनएसई का निफ्टी भी 182.90 लुढ़कर 24,929.50 के स्तर पर खुला है.  हालांकि, जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट डॉक्टर वीके विजय कुमार का कहना है कि ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी की तरफ से की गई बमबारी ने वेस्ट एशिया में संकट को और गहरा कर दिया है. इसके बावजूद बाजार में असर काफी मामूली रहने वाला है.

क्रैश के बावजूद इन स्टॉक्स में तेजी

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद टॉप गेनर में से एक है भारत इलेक्ट्रोनिक्स, इसके शेयर में 1.64 प्रतिशत की उछाल देखा गया है. जबकि भारतीय एयरटेल 0.39 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है. हालंकि, बाजार  खुलते ही बाजार में बिकवाली का जबरदस्त दवाब दिखा है.

फिसल गए ये स्टॉक्स

जो स्टॉक आज गिरे हैं, उनमें इन्फोसिस 2.01 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलिवर 1.64 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.24 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.30 प्रतिशत और पावर ग्रिड 1.19 प्रतिशत लुढ़का है.

इससे पहले शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 1,046.30 प्वाइंट यानी 1.29 प्रतिशत उछलकर 82,408.17 के स्तर पर बंद हुआ था. जबकि 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 319.15 प्वाइंट यानी 1.29 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 25,112.40 के स्तर पर आ गया. भारतीय करेंसी पर भी मिडिल ईस्ट तनाव का असर देखा जा रहा है. आज रुपये 17 पैसे टूटकर डॉलर के मुकाबले 86.76 रुपये पर खुला. एक दिन पहले रुपये 86.59 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था.
 
बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों का मार्केट की धारणा असर देखने को होगा. रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के चीफ वाइस रिसर्च अजीत मिश्रा की मानें तो ये हफ्ते वैश्विक संकेतक बाजार के लिए काफी अहम साबित होने वाले हैं, जिसमें ईरान-इजरायल के बीच भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर सभी का फोकस रहेगा.

ईरान-इजरायल तनाव का असर

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ रिसर्च, संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि आगे की ओर देखें तो वैश्विक संकेतकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. निवेशक अमेरिका के विनिर्माण और सेवा PMI आंकड़ों के अलावा भू-राजनीतिक मोर्चे पर आगे के घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे. 

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के बीच एयर इंडिया ने उठाया कदम, इन रुट्स पर बंद की फ्लाइट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget