एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 277 अंक टूटकर 62016 पर खुला, निफ्टी 18430 पर ओपन

Stock Market Opening: ग्लोबल बाजार से कमजोर संकेतों के चलते भारतीय बाजार के लिए कोई सपोर्ट नहीं है और इनकी कमजोर शुरुआत हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर ही खुल पाए हैं.

Stock Market Opening: आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही शुरुआत हुई है. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर आ गए थे लेकिन आज भारतीय बाजार कमजोरी के साथ ओपन हुए हैं. आज ग्लोबल बाजार से सुस्त संकेत मिल रहे हैं और एशियाई बाजार नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं. एसजीएक्स निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहा है और डाओ फ्यूचर्स में भी कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है. 

कैसे खुला बाजार
आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 277.29 अंक या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 62,016.35 पर खुला है. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 82.20 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 18,430.55 पर ट्रेडिंग की शुरुआत हुई है.

शुरुआती 10 मिनट में बाजार में रिकवरी
बाजार खुलने के 10 मिनट के भीतर सेंसेक्स में 5 अंक की ही गिरावट रह गई है और ये 62,288 पर आ गया है. निफ्टी ने भी रिकवरी दिखाई है और ये 12.55 अंक ही नीचे है. निफ्टी 18,500 के लेवल पर आ गया है.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर तेजी के साथ और 10 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं निफ्टी के 50 में से 23 शेयरों में तेजी है और 26 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक शेयर बिना किसी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

बाजार की चाल पर एक्सपर्ट की राय
शेयर इंडिया के वीपी, हेड ऑफ रिसर्च डॉ रवि सिंह का कहना है कि आज बाजार के लिए 18500-18550 पर खुलने के संकेत हैं और इसके दिन में 18300-18600 की रेंज में कारोबार करने की उम्मीद है. बाजार के लिए आज का नजरिया गिरावट का ही है. आज के मजबूत सेक्टर्स में मीडिया, रियल्टी, ऑटो, फार्मा और रियलटी के शेयर रह सकते हैं और FMCG, फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंक, आईटी और फार्मा के शेयर कमजोरी के दायरे में कारोबार कर सकते हैं. 

निफ्टी के लिए ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी

खरीदारी के लिएः 18500 के ऊपर जाने पर खरीदें, टार्गेट 18580 स्टॉपलॉस 18450

बिकवाली के लिएः 18400 के नीचे जाने पर बेचें, टार्गेट 18320 स्टॉपलॉस 18450

सपोर्ट        1 -18460
सपोर्ट        2- 18400
रेसिस्टेंस   1- 18550
रेसिस्टेंस    2 -18590

बैंक निफ्टी पर राय
बैंक निफ्टी के आज 42900-43000 लेवल पर खुलने के आसार हैं और इसके 42700-43200 के बीच के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है. आज बाजार के निचले दायरे में ही रहने की संभावना है.

बैंक निफ्टी पर ट्रेडिंग स्ट्रेटजी
खरीदारी के लिएः 43200 के ऊपर खरीदें, टार्गेट 43400 स्टॉपलॉस 43100

बिकवाली के लिएः 42900 के नीचे जाने पर बेचें, टार्गेट 42700 स्टॉपलॉस 43000

सपोर्ट        1- 42785
सपोर्ट        2- 42580
रेसिस्टेंस    1- 43260
रेसिस्टेंस    2- 43540

प्री-ओपन में बाजार की चाल
आज बाजार की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 206 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 62086 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 77.15 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 18435 के लेवल पर बना हुआ था. 

ये भी पढ़ें

Appraisal: इंक्रीमेंट का इंतजार कर रहे एंप्लाइज के लिए खबर, जानें कौन से सेक्टर में होगा कितना सैलरी हाइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget