एक्सप्लोरर

लगातार तीसरे दिन गुलजार रहा शेयर बाजार, 309 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 23000 के पार

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी दिखी. जहां सेंसेक्स 309 अंक चढ़कर 77000 के लेवल को पार कर गया. वहीं, निफ्टी की भी क्लोजिंग 23000 के ऊपर हुई. दोनों इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए.

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार 16 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली. दोनों इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए. बेंचमार्क इंडेक्स तेज खरीदारी के चलते मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स 309.40 अंक या 0.40 परसेंट की उछाल के साथ 77,044.29 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 108.65 अंक या 0.47 परसेंट चढ़कर 23,437.20 पर बंद हुआ.

मंगलवार को भी शेयर बाजार में दिखी तेजी   

भारतीय शेयर बाजार ने इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की. सोमवार को अंबेडकर जयंती के चलते मार्केट बंद था. मंगलवार को बेंचमार्क इंडेक्स में तेज उछाल आया. सेंसेक्स 1,600 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 76,734.02 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 23,328.50 के रिकॉर्ड के हाई लेवल पर पहुंच गया. निवेशकों के मन में यह उम्मीद है कि अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर का मामला ठंडा पड़ सकता है. सेमीकंडक्टर पर टैरिफ भी अस्थायी रूप से कम हो सकती है. इन मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू निवेशकों की शेयर मार्केट में वापसी हो रही है. 

फिर डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

बुधवार को रुपया लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी अपनी तेजी को बरकरार रखते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त के साथ 85.68 पर बंद हुआ. इस दौरान घरेलू निवेशकों ने भारतीय शेयरों पर खूब पैसे लगाए, जिससे विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की निकासी की भरपाई हो गई. आज के कारोबार के दौरान टॉप गेनर में बैंकिंग, टेलीकॉम और ऑयल एंड गैस कंपनियों के शेयर रहे.

बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप में भी लगभग 1 परसेंट का उछाल देखने को मिला. इनमें इंडसइंड बैंक के शेयरों में 7.12 परसेंट की तेजी आई. इसके बाद एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स के शेयरों की क्लोजिंग भी 1.35 परसेंट से लेकर 4.26 परसेंट की बढ़त के साथ हुई. वहीं, सेंसेक्स के बाकी के 12 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए.  टॉप लूजर्स की लिस्ट में सुजुकी, हिंडाल्को, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स के शेयर रहे. 

निवेशकों की हुई इतनी कमाई

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप कल के मुकाबले आज करीब 2.76 लाख करोड़ बढ़कर 415 लाख करोड़ पहुंच गया है. यानी कि निवेशकों की संपत्ति में  2.76 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. मंगलवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 412.24 लाख करोड़ रुपये थी. 

 

ये भी पढ़ें:

लगातार चौथी बार अमेरिका बना भारत का टॉप ट्रेड पार्टनर, दूसरे नंबर पर है चीन; जानें तीसरे नंबर पर है कौन सा देश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget