एक्सप्लोरर

लगातार चौथी बार अमेरिका बना भारत का टॉप ट्रेड पार्टनर, दूसरे नंबर पर है चीन; जानें तीसरे नंबर पर है कौन सा देश?

India-US Relationship: भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते मजबूत बने हुए हैं. इस बात का सबूत यह है कि अमेरिका लगातार चौथी बार भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बना हुआ है.

India-US Relationship: वित्त वर्ष 2024-25 में अमेरिका लगातार चौथी बार भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बना हुआ है. सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 131.84 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. वहीं, इस दौरान चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 99.2 बिलियन डॉलर हो गया है. 

चीन भारत का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर

पिछले वित्त वर्ष में चीन को भारत का निर्यात 14.5 परसेंट घटकर 14.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि 2023-24 में यह 16.66 बिलियन अमेरिकी डॉलर था. हालांकि, 2024-25 में चीन से आयात 11.52 परसेंट बढ़कर 113.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जबकि 2023-24 में यह 101.73 बिलियन अमेरिकी डॉलर था.

पिछले वित्त वर्ष में चीन के साथ व्यापार घाटा करीब 17 परसेंट बढ़कर 99.2 अरब डॉलर हो गया, जो 2023-24 में 85.07 अरब डॉलर था. 2024-25 में 127.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के दोतरफा कारोबार के बाद चीन भारत का दूसरा बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. वहीं, 2023-24 में यह 118.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर था. 

तीसरे नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, चीन 2013-14 से 2017-18 तक और 2020-21 में भी भारत का टॉप ट्रेडिंग पार्टनर रहा. चीन से पहले, संयुक्त अरब अमीरात भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर था. 2021-22 से अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. पिछले वित्त वर्ष के दौरान, 100.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया.

पिछले वित्त वर्ष में अमेरिका को भारत का निर्यात 11.6 परसेंट बढ़कर 86.51 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2023-24 में यह 77.52 अरब डॉलर था. वहीं, अगर आयात की बात करें, तो 2024-25 में आयात 7.44 परसेंट बढ़कर 45.33 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 2023-24 में 42.2 अरब अमेरिकी डॉलर था. अमेरिका के साथ भारत का व्यापार अधिशेष पिछले वित्त वर्ष में 41.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो 2023-24 में 35.32 बिलियन अमेरिकी डॉलर था. 

 

ये भी पढ़ें:

अमेरिका पर चीन का एक और पलटवार, अपनी एयरलाइंस को बोइंग जेट से डिलीवरी न लेने का दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget