एक्सप्लोरर

Share Market Opening 25 October: 4 दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी के संकेत, ग्लोबल सपोर्ट से सेंसेक्स-निफ्टी की अच्छी शुरुआत

Share Market Open Today: घरेलू बाजार में लगातार चार दिनों से गिरावट आ रही है. बीते चार दिनों में सेंसेक्स करीब 2000 अंक का नुकसान उठा चुका है...

Share Market Opening on 25 October: घरेलू शेयर बाजार ने आज बुधवार को कारोबार की अच्छी शुरुआत की. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी को आज के कारोबार में वैश्विक बाजारों की रिकवरी से सपोर्ट मिल रहा है. साथ ही लो-लेवल पर खरीदारी से भी बाजार को आज सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

सुबह 9:15 पर सेंसेक्स ने 150 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती सेशन में निफ्टी भी मजबूती में है. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 160 अंक से ज्यादा मजबूत होकर 64,750 अंक के पास कारोबार कर रहा था. निफ्टी 35 अंक से ज्यादा की बढ़त लेकर 19,315 अंक के पार निकल चुका था.

प्री-ओपन सेशन में रिकवरी के संकेत

बाजार प्री-ओपन सेशन में रिकवरी के हल्के संकेत दिखा रहा था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 50 अंक की तेजी में था, जबकि निफ्टी भी ग्रीन जोन में दिख रहा था. गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा भी ग्रीन जोन में बना हुआ था. इससे संकेत मिल रहे थे कि आज के कारोबार में बाजार में रिकवरी देखने को मिल सकती है.

भारी गिरावट से सप्ताह की शुरुआत

इससे पहले सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. सोमवार को सेंसेक्स 825.74 अंक यानी 1.26 फीसदी गिरकर 64,571.88 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 260.90 अंक यानी 1.34 फीसदी लुढ़ककर 19,281.75 अंक पर बंद हुआ था. मंगलवार को दशहरे के मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे और कोई कारोबार नहीं हुआ था.

2000 अंक गिर चुका है सेंसेक्स

घरेलू बाजार लगातार चार दिनों से नुकसान में बंद हो रहा है. बीते चार दिनों में सेंसेक्स करीब 2000 अंक लुढ़क चुका है. पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार (20 अक्टूबर) को सेंसेक्स 231.62 अंक गिरकर 65,397.62 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 82.05 अंक के नुकसान में 19,542.65 अंक पर रहा था. पूरे सप्ताह दौरान बीएसई सेंसेक्स में 885.12 अंकों यानी 1.33 फीसदी की और निफ्टी में 208.4 अंकों यानी 1.05 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी.

वैश्विक बाजारों का सुधरा हाल

वैश्विक बाजारों में कुछ सुधार दिख रहा है. मंगलवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान में रहे थे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.62 फीसदी की तेजी आई थी. वहीं नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.93 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 0.73 फीसदी की रिकवरी आई थी. आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी तेजी में हैं. जापान का निक्की 1.30 फीसदी मजबूत है, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 2.60 फीसदी की शानदार तेजी में है.

शुरुआती सेशन में बड़े शेयर

शुरुआती सेशन में ज्यादातर बड़ी कंपनियों के शेयर मजबूत हैं. सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों ने आज कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की है. टाटा स्टील में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिख रही है. जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर करीब डेढ़ फीसदी मजबूत है. एसबीआई, एचसीएल टेक जैसे शेयर भी करीब 1-1 फीसदी की तेजी में हैं. दूसरी ओर एनटीपीसी का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़का हुआ है. इंफोसिस और पावरग्रिड जैसे शेयर भी करीब 1-1 फीसदी के नुकसान में हैं.

ये भी पढ़ें: यूरोप ने बढ़ाया पूरी दुनिया का सिरदर्द, 3 साल में सबसे कम पीएमआई, अब मंदी इतनी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget