एक्सप्लोरर

Global Recession 2023: यूरोप ने बढ़ाया पूरी दुनिया का सिरदर्द, 3 साल में सबसे कम पीएमआई, और नजदीक आई मंदी

Europe PMI: यूरोप की अर्थव्यवस्था इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रही है. 20 देशों के समूह यूरोजोन में आर्थिक गतिविधियां कई सालों के निचले स्तर पर आ गई हैं...

आधुनिक अर्थव्यवस्था को शेप देने वाला यूरोप इन दिनों पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. महीनों से यूरोप की अर्थव्यवस्था संघर्ष कर रही है. सबसे बड़ी यूरोपीय अर्थव्यवस्था जर्मनी तो आधिकारिक तौर पर मंदी का शिकार बन चुकी है. अब वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा पहले से कहीं ज्यादा करीब आ चुका है. ताजे आर्थिक आंकड़े इस बात का संकेत कर रहे हैं.

इस आंकड़े ने बढ़ाया डर

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप में इन दिनों डिमांड की हालत बहुत खराब हो गई है. इस महीने यूरोप में कारोबारी गतिविधियों में भारी गिरावट आई है. इसका असर एसएंडपी ग्लोबल के द्वारा तैयार किए जाने वाले पीएमआई आंकड़ों पर पड़ा है. एसएंडपी ग्लोबल के द्वारा तैयार एचसीओबी यूरो जोन कंपोजिट पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स अक्टूबर में कम होकर 46.5 पर आ गया.

3 साल में सबसे कम पीएमआई

एसएंडपी के द्वारा तैयार किए जाने वाले कंपोजिट पीएमआई को इकोनॉमी की ओवरऑल सेहत मापने का पैमाना माना जाता है. इससे एक महीने पहले सितंबर में यूरोप का कंपोजिट पीएमआई 47.2 रहा था. अक्टूबर महीने का 46.5 पीएमआई नवंबर 2020 के बाद का सबसे कम है. मतलब यूरोप में आर्थिक गतिविधियां करीब 3 साल में सबसे निचले स्तर पर है.

ऐसा है दोनों प्रमुख सेक्टरों का हाल

यूरोप में अभी मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों सेक्टर में काफी नरमी देखी जा रही है. सर्विस सेक्टर का पीएमआई सितंबर के 48.7 से कम होकर अक्टूबर में 47.8 पर आ गया है. यह 32 महीने का सबसे निचला स्तर है. वहीं मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई अक्टूबर में 43 पर रहा है. मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई लगातार 16वें महीने निगेटिव जोन में है.

50 से कम पीएमआई का मतलब

50 से ज्यादा पीएमआई ग्रोथ का संकेत है. पीएमआई का 50 से कम होने का मतलब होता है कि अर्थव्यवस्था संकुचित हो रही है. अभी यूरो जोन में 20 देश हिस्सा हैं. पिछली तिमाही में यूरो जोन की अर्थव्यवस्था लगभग स्थिर रही थी. उसके बाद इस तिमाही में भी यूरोप की अर्थव्यवस्था स्थिर रहने की आशंका है.

बद से बदतर हो रही स्थिति

नवंबर 2020 के समय जब यूरोप के कंपोजिट पीएमआई में इस तरह की गिरावट आई थी, उस समय दुनिया कोविड-19 महामारी की चपेट में थी. ऐसे में अगर महामारी को छोड़ दें तो कंपोजिट पीएमआई के लिए यह मार्च 2013 के बाद का सबसे खराब स्तर है. यूरोप की अर्थव्यवस्था के बारे में अब एक्सपर्ट का कहना है कि स्थिति बद से बदतर होती जा रही है.

ये भी पढ़ें: सामने आई तारीख, इस दिन लॉन्च होगा ममाअर्थ का आईपीओ, 2000 करोड़ रुपये से कम रहेगा साइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget