एक्सप्लोरर

SEBI News: सेबी ने T+0 ट्रेड सेटलमेंट शुरू करने के लिए जारी किया फ्रेमवर्क, 25 शेयरों और सीमित ब्रोकर्स के साथ होगी शुरुआत

सेबी के मुताबिक शेयरों के खरीद-फरोख्त को लेकर सेटलमेंट समय को घटाने से निवेशकों को इक्विटी मार्केट की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी.

SEBI Instant Settlement Update: शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी (Securities and Exchange Board of India) ने वैकल्पिक बेसिस पर T+0 ट्रेड सेटलमेंट के बीटा वर्जन को लागू करने के लिए फ्रेमवर्क जारी कर दिया है. शुरुआती दौर में कुछ ही ब्रोकरों के जरिए 25 शेयरों में T+0 ट्रेड सेटलमेंट को शुरू किया जा रहा है. सेबी T+0 ट्रेड सेटलमेंट साइकिल को ऑप्शनल बेसिस पर 28 मार्च से शुरू करने जा रहा है. 

सेबी ने फ्रेमवर्क को जारी करते हुए बताया कि सभी निवेशक T+0 ट्रेड सेटलमेंट में हिस्सा ले सकेंगे और इस ट्रेड की टाइमिंग सुबह 9.30 से लेकर 1.30 बजे तक के ट्रेड के लिए वैलिड रहेगी. सेबी ने अपने सर्कुलर में कहा, बोर्ड से मिले मंजूरी के बाद ये तय किया गया है कि T+0 ट्रेड सेटलमेंट  के बीटा वर्जन की शुरुआत के लिए फ्रेमवर्क तैयार किया जाए. T+0 ट्रेड सेटलमेंट वैकल्पिक तौर पर निवेशकों के लिए उपलब्ध होगा और 25 शेयरों में सीमित ब्रोकर्स के साथ मौजूदा T+1 ट्रेड सेटलमेंट  साइकिल में कैश मार्केट सेगमेंट में ये सर्विसेज उपलब्ध होगा.  

सर्कुलर में बताया गया है कि क्यों T+0 ट्रेड सेटलमेंट निवेशकों के लिए जरुरी है. सर्कुलर के मुताबिक टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस की क्षमता क्लीयरिंग और सेटलमेंट टाइमलाइंस को जल्दी पूरा किए जाने का अवसर प्रदान कर रहा है. सर्कुलर के मुताबिक सेटलमेंट साइकिल को छोटा रखने से कॉस्ट और समय की बचत होगी. निवेशकों को लगने वाले चार्चेज में पारदर्शिता आएगी. 

इसी महीने के दूसरे हफ्ते में सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने कहा था कि सेबी T+0 ट्रेड सेटलमेंट साइकिल को ऑप्शनल बेसिस पर 28 मार्च से शुरू करने जा रहा है. सेबी चीफ ने मार्च महीने से शेयर बाजार में ट्रेड वाले दिन ही सेटलमेंट की शुरुआत के संकेत दिए थे और उसके 12 महीने के भीतर इंस्टैंट सेटलमेंट का भरोसा दिया था. फिलहाल भारतीय बाजार में  T+1 ट्रेड सेटलमेंट का प्रावधान लागू है. सेबी ने इंस्टैंट सेटलमेंट पर सुझाव लेने के कंसलटेंट पेपर में कहा था कि, आज के दौर में भरोसेमंद, लो कॉस्ट और तेजी के साथ ट्रांजैक्शन ऐसे फीचर्स हैं जो निवेशकों को बेहद आकर्षित करते हैं. ऐसे में शेयरों के खरीद-फरोख्त को लेकर सेटलमेंट समय को घटाने से निवेशकों को इस एसेट क्लास की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें 

मोतीलाल ओसवाल एएमसी ने लॉन्च किया रियल्टी और स्मॉलकैप ETF, 21 मार्च को होगी NSE पर लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget