एक्सप्लोरर

SEBI Using AI: सेबी भी कर रहा एआई का इस्तेमाल, सावधान रहें हेरफेर करने वाले 

SEBI: सेबी ने शेयर ब्रोकरों से अपील की है कि वह मार्केट रेगुलेटर की मदद करें. उन्होंने निवेशकों का भरोसा जीतने को सबसे अहम बताया. इसके लिए सेबी ने तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया है.

SEBI: स्टॉक मार्केट रेगुलेटर सेबी ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. सेबी के सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने शनिवार को बताया कि मार्केट रेगुलेटर जांच के लिए एआई को प्रयोग में ला रही है. उन्होंने कैपिटल मार्केट में गलत तौर तरीकों के इस्तेमाल करने के प्रति चेतावनी दी. साथ ही ब्रोकर्स को भी सावधान रहकर ऐसी कोशिशों पर लगाम लगाने में मदद करने का आह्वान किया है.

नियमों में हेरफेर नहीं होगा बर्दाश्त 

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ((SEBI) ) ने जांच में तेजी लाने के अलावा कई क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया है. कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं को तकनीक में हो रहे बदलावों पर नजर रखनी चाहिए. उन्होंने नेशनल एक्सचेंजस मेंबर्स ऑफ इंडिया (ANMI) के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि सेबी के लिए पारदर्शिता और नियमों से हेरफेर रोकना सबसे ज्यादा जरूरी है. शेयर बाजार में कानून का पालन करना ही फायदेमंद साबित होगा. इसका उल्लंघन करने से समस्याएं पैदा होंगी. 

ब्रोकर्स साथ दें तो बहुत आसानी होगी 

उन्होंने बताया कि सेबी स्टॉक मार्केट में लोगों को गुमराह करने वालों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. सेबी के पूर्णकालिक सदस्य वार्ष्णेय ने ब्रोकरों से अपील की कि वो चौकन्ने रहें और ऐसी कोशिशों पर रोकथाम लगाएं. सेबी ने लगातार ऐसी कोशिशें करने वालों पर कार्रवाई की है. इनमें फ्रंट रनिंग भी शामिल है. हमें निवेशकों का भरोसा जीतना होगा. इसके बिना हर कोशिश असफल हो जाएगी. इसमें ब्रोकर्स का बहुत अहम रोल है. यदि वो हमारा साथ दें तो बहुत जल्दी इस पर रोकथाम लग जाएगी. कुछ ब्रोकर्स इसमें शामिल हो सकते हैं. हम उन पर सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे. 

टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दे रहा सेबी 

पिछले साल सेबी ने बताया था कि वह टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर देगा. इसके लिए जिओटैगिंग भी शुरू की जाएगी. साथ ही नियामक की आईटी क्षमताओं को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है. तकनीक की मदद से जांच में होने वाली कमियां दूर हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें 

Gautam Adani: गौतम अडानी से मिले ऊबर के सीईओ, साथ काम करने की इच्छा जताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget