एक्सप्लोरर

Gautam Adani: गौतम अडानी से मिले ऊबर के सीईओ, साथ काम करने की इच्छा जताई

Dara Khosrowshahi: ऊबर के सीईओ डारा खोसरोवशाही ने गौतम अडानी के साथ हुई मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अनुभव शेयर किए. दोनों ने भविष्य की संभावनाओं के बारे में चर्चा की.

Dara Khosrowshahi: ऊबर के सीईओ डारा खोसरोवशाही (Dara Khosrowshahi) ने देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) से मुलाकात की है. दोनों कारोबारियों ने मिलकर काम करने की इच्छा जताई है. ऊबर के सीईओ और अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन के बीच भारत की आर्थिक तरक्की को लेकर चर्चा हुई. साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप को लेकर ऊबर (Uber) के प्लान पर भी वार्ता की गई. गौतम अडानी ने भारतीय ड्राइवरों का जीवन बेहतर करने और इलेक्ट्रिक वेहिकल को बढ़ावा देने के लिए ऊबर की प्रशंसा भी की. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुलाकात को शानदार बताया 

ऊबर के सीईओ डारा खोसरोवशाही इन दिनों भारत में हैं. उन्होंने गौतम अडानी के साथ नाश्ते के दौरान हुई मुलाकात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. इसमें उन्होंने कहा कि यह एक शानदार मुलाकात थी. वह अडानी ग्रुप के साथ काम करना चाहते हैं. गौतम अडानी ने भी इस मुलाकात के बारे में एक्स पर अपने अनुभव बताए. उन्होंने लिखा कि वह भविष्य में ऊबर के साथ काम करना चाहेंगे. कंपनी ने भारत में अच्छा काम किया है. 

ऊबर ने ओएनडीसी के साथ साइन किया एमओयू 

ऊबर ने 22 फरवरी को ही भारत के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ एमओयू साइन किया था. कंपनी ओएनडीसी की मदद से ऊबर एप पर ज्यादा से ज्यादा मोबिलिटी ऑफर देना चाहती है. ओएनडीसी के साथ मिलकर ऊबर ज्यादा सुरक्षित एवं सस्ती राइड सेवाएं दे सकेगी. भारत सरकार के डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटर्नल ट्रेड ने ओएनडीसी को एक नॉन प्रॉफिट प्राइवेट आर्गनाईजेशन के तौर पर बनाया है. 

नंदन नीलेकणि से भी मिले थे डारा खोसरोवशाही

इससे पहले ऊबर के सीईओ डारा खोसरोवशाही ने इंफोसिस (Infosys) के चेयरमैन नंदन नीलेकणि (Nandan Nilekani) के साथ बेंगलुरु में मुलाकात की थी. उन्होंने कहा था कि दुनियाभर की कंपनियों और सरकारों को भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) से सीखना चाहिए. उन्होंने भारत की तकनीकी तरक्की का लाभ उठाने की इच्छा भी जताई थी. नंदन नीलेकणि ने जब उनसे भारत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था कि यह देश सबसे कठिन मार्केट में से एक है. भारतीय कस्टमर बहुत कुछ चाहते हैं और बेहद कम पैसा देना चाहते हैं. अगर ऊबर यहां सफल हो गई तो हम दुनिया में कहीं भी सफलता हासिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

Ideas of India 2024: देश की समस्या बेरोजगारी नहीं, हमें ज्यादा रोजगार पैदा करने होंगे- अरविंद पनगढ़िया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget