एक्सप्लोरर

SEBI: सेबी प्रमुख बोलीं, आईपीओ प्राइसिंग पर रेग्युलेटर का नियंत्रण नहीं, पर कंपनियों को करने होंगे सभी खुलासे

SEBI Update: सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने कहा है कि शेयर बाजार में आने वाले आईपीओ के प्राइसिंग तय करने में सेबी की कोई भूमिका नहीं है.

SEBI On IPO: 2021 में कई ऐसे कंपनियां आईपीओ लेकर आई जिनके शेयर का भाव आईपीओ प्राइस से बहुत नीचे ट्रेड कर रहा है. इन आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है जिसके चलते शेयर बाजार का रेग्युलेटर सेबी निशाने पर रहा है. इस मुद्दे को लेकर सेबी की तरफ से सफाई आई है. सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने कहा है कि शेयर बाजार में आने वाले आईपीओ के प्राइसिंग तय करने में सेबी की कोई भूमिका नहीं है. हालांकि उन्होंने ये जरुर कहा कि कैपिटल मार्केट के सही संचालन के लिए कंपनियों को सभी खुलासे करने होंगे.   

IPO प्राइस से सेबी का लेना-देना नहीं 
फिक्की द्वारा आयोजित सालाना पूंजी बाजार सम्मेलन को संबोधित करते हुए माधवी पुरी बुच ने कहा कि, नई पीढ़ी की इंटरनेट कंपनियों के आईपीओ का प्राइसिंग को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है. उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि आप जिस भी प्राइस पर आईपीओ ला रहे हैं हमारा इससे कोई लेना देना नहीं है. संसद से सेबी को ये मैनडेट मिला है कि हमारा आईपीओ प्राइसिंग पर कोई मत नहीं है. आपतो जो भाव ठीख लगे आप आईपीओ का प्राइस तय करने के लिए आजाद हैं. लेकिन सेबी की तरफ से ये निर्देश जरुर दिए गए हैं कि किस प्रकार आईपीओ का ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया जाए और सभी खुलासे किए जायें. 

प्राइस को लेकर सभी खुलासे जरुरी
सेबी चेयरपर्सन ने उदाहरण के साथ कहा कि  कोई कंपनी निवेशकों को 100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर बेच रही है. लेकिन कुछ माह बाद जब वह आईपीओ लाती है, तो 450 रुपये का भाव मांगती है. उन्होंने कहा कि कंपनी ऊंचा दाम मांगने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन उसे यह खुलासा करना चाहिए कि इस बीच की अवधि में ऐसा क्या बदल गया कि शेयर का भाव इतना बढ़ गया है. 

निवेशकों को भारी नुकसान
दरअसल पिछले साल कई इंटरनेट कंपनियां आईपीओ लेकर आई जो अपने इश्यू प्राइस से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. जैसे पेटीएम का आईपीओ 2150 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था. लेकिन अब शेयर 735 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानि इश्यू प्राइस से 66 फीसदी नीचे. कार ट्रेड टेक का आईपीओ 1585 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था जो अब 708 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, आईपीओ प्राइस से 55 फीसदी नीचे. तो जोमैटो का आईपीओ 76 रुपये के भाव पर आया था जो फिलहाल 65 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है. इन आईपीओ के फ्लॉप शो के चलते ही सेबी निवेशकों के निशाने पर है. 

ये भी पढ़ें

Nirmala Sithraman: मैन्युफैक्चरिंग में उतरने से परहेज क्यों? वित्त मंत्री ने उद्योग जगत से पूछा सवाल

Festive Offers: RuPay कार्ड इस फेस्टिव सीजन दे रहा कैब बुकिंग पर 50% डिस्काउंट! जानिए शानदार ऑफर के डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget