एक्सप्लोरर

SBI ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर 0.05 फीसदी घटाईं, बचत खाते पर मिलेगा 2.70% इंटरेस्ट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सेविंग्स अकाउंट्स पर ब्याज की दरों में कटौती कर दी है और अब ग्राहकों को 2.70 फीसदी की दर से इंटरेस्ट मिलेगा.

नई दिल्लीः देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई लगातार ग्राहकों को झटके दे रहा है. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बचत बैंक खातों पर सालाना ब्याज दर 0.05 फीसदी घटाकर 2.70 फीसदी कर दी है. बैंक की वेबसाइट पर मौजूद सूचना के मुताबिक संशोधित ब्याज दरें 31 मई से लागू हो गई हैं.

बचत बैंक खाते के लिए बैंक के दो स्लैब एक लाख रुपये तक और एक लाख रुपये से ज्यादा हैं. अप्रैल में बैंक ने सभी स्लैब में बचत बैंक खातों पर ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाकर 2.75 फीसदी कर दिया था. इसके अलावा बैंक ने 27 मई को सभी परिपक्वता अवधि की खुदरा मियादी जमा दरों में 0.40 फीसदी तक की कटौती की थी. मई में यह बैंक द्वारा मियादी जमा यानी एफडी की ब्याज दरों में की गई दूसरी कटौती थी.

एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक सात दिन से 45 दिन की जमा पर ब्याज दर को 3.30 फीसदी से घटाकर 2.90 फीसदी किया गया है. इसी तरह 180 दिन से 210 दिन की जमा पर ब्याज दर 4.80 से घटाकर 4.40 फीसदी की गई है. पांच साल से दस साल की जमा पर ब्याज दर 5.70 से घटाकर 5.40 फीसदी की गई है.

बैंक ने दो करोड़ रुपये या इससे ज्यादा के बल्क डिपॉजिट पर भी ब्याज दर में आधा फीसदी की कटौती की है.

नई दरों के बाद एसबीआई की एफडी पर अलग-अलग टर्म की ब्याज दरों को जानिए

7 दिन से 45 दिन की एफडी पर 2.9 फीसदी ब्याज दर

46 दिन से 179 दिन की एफडी पर 3.9 फीसदी ब्याज दर

180 दिन से 210 दिन की एफडी पर 4.4 फीसदी ब्याज दर

211 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 4.4 फीसदी ब्याज दर

1 साल से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 5.1 फीसदी ब्याज दर

2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर 5.1 फीसदी ब्याज दर 3 साल से लेकर 5 साल से कम एफडी पर 5.3 फीसदी ब्याज दर 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 5.4 फीसदी ब्याज दर

ये भी पढ़ें

SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, FD पर ब्याज की दरें 0.40 फीसदी घटाईं-यहां जानिए नई दरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
आज करवाचौथ के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
आज करवाचौथ के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
Diwali 2026 Gift: दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget