एक्सप्लोरर

SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, FD पर ब्याज की दरें 0.40 फीसदी घटाईं-यहां जानिए नई दरें

SBI ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज की दरों को 0.40 फीसदी घटा दिया है. घटी हुई दरें आज से ही लागू हो गई हैं.

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सभी अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 0.40 फीसदी घटा दी हैं. एसबीआई की एफडी पर नई घटी हुई दरें 27 मई यानी आज से लागू हो गई हैं.

एसबीआई ने अपने वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी है और ये एक महीने में बैंक के ग्राहकों को दूसरा झटका है. एसबीआई ने मई की शुरुआत में भी एफडी पर ब्याज दरें घटाने का फैसला कर ग्राहकों को मिलने वाले रिटर्न में कमी कर दी थी.

इसके अलावा एसबीआई ने बल्क डिपॉजिट्स के ऊपर भी ब्याज की दरें घटाई हैं. 2 करोड़ या उससे ज्यादा के बल्क डिपॉजिट पर बैंक ने ब्याज की दरों में 0.50 फीसदी की कटौती कर दी है. बल्क डिपॉजिट पर अब जमाकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा 3 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा. इन दरों में बदलाव भी आज से प्रभावी हो गए हैं.

अब नई दरों के बाद एसबीआई की एफडी पर अलग-अलग टर्म की ब्याज दरों को जानिए

7 दिन से 45 दिन की एफडी पर 2.9 फीसदी ब्याज दर

46 दिन से 179 दिन की एफडी पर 3.9 फीसदी ब्याज दर

180 दिन से 210 दिन की एफडी पर 4.4 फीसदी ब्याज दर

211 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 4.4 फीसदी ब्याज दर

1 साल से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 5.1 फीसदी ब्याज दर

2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर 5.1 फीसदी ब्याज दर

3 साल से लेकर 5 साल से कम एफडी पर 5.3 फीसदी ब्याज दर

5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 5.4 फीसदी ब्याज दर

बता दें कि बैंकों के एफडी पर ब्याज दरों को घटाने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी. पिछले हफ्ते ही आरबीआई ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कटौती की थी जिसके बाद कहा जा रहा था कि जल्द ही बैंक अपने ग्राहकों के लिए कर्ज की दरें तो सस्ती कर सकते हैं. हालांकि एफडी की दरों में भी कटौती की आशंकाएं जताई गई थीं.

हालांकि सीनियर सिटीजन्स के लिए एसबीआई की एफडी की दरें अलग हैं और इनके बारे में भी आप यहां जानकारी ले सकते हैं. सीनियर सिटीजन के लिए एफडी की ब्याज दरें जानें 7 दिन से 45 दिन की एफडी पर 3.4 फीसदी ब्याज दर 46 दिन से 179 दिन की एफडी पर 4.4 फीसदी ब्याज दर 180 दिन से 210 दिन की एफडी पर 4.9 फीसदी ब्याज दर 211 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर 4.9 फीसदी ब्याज दर 1 साल से 2 साल से कम की एफडी पर 5.6 फीसदी ब्याज दर 2 साल से कम 3 साल की एफडी पर 5.6 फीसदी ब्याज दर 3 साल से 5 साल से कम की एफडी पर 5.8 फीसदी ब्याज दर 5 साल और 10 साल तक की एफडी पर 6.2 फीसदी ब्याज दर ये भी पढ़ें 29 मई को जारी होंगे 2019-20 की आखिरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े, 1.2 फीसदी रहने का अनुमान-SBI रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी
रेपो रेट बढ़ने के साथ HDFC बैंक ने लिया बड़ा फैसला, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर?
रेपो रेट बढ़ने के साथ HDFC बैंक ने लिया बड़ा फैसला, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget