एक्सप्लोरर

सऊदी अरब जाने वालों के लिए बड़ी खबर: इस सर्टिफिकेट के बगैर ट्रैवल करना पड़ेगा भारी

Saudi Arab Visa Rules: सऊदी अरब ने उमराह और ट्रैवल वीजा के साथ देश में आने वाले पर्यटकों के लिए स्वास्थ्य नियमों को सख्त कर दिया है.

Saudi Arab Visa Rules: सऊदी अरब जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. सऊदी ने उमराह और ट्रैवल वीजा के साथ देश में आने वाले पर्यटकों के लिए एक नया नियम जारी किया है. इसका मकसद देश में किसी प्रकार के संक्रामक रोग के प्रसार को रोकना है. 

पर्यटकों के लिए मेनिनजाइटिस वैक्सीन लेना जरूरी

आमतौर पर हर साल लाखों की तादात में भारतीय सऊदी अरब जाते हैं. साल 2022 में लगभग 2.5 मिलियन भारतीय नागरिक सऊदी अरब गए. साल 2030 तक यह आंकड़ा बढ़कर 7.5 मिलियन तक होने का अनुमान है.

ऐसे में यहां की सरकार ने सऊदी आने वाले पर्यटकों के लिए मेनिनजाइटिस वैक्सीन को अनिवार्य कर दिया है. यानी कि अब यहां आने वाले पर्यटकों को सफर से 10 दिन पहले लगाए गए मेनिनजाइटिस वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा. हालांकि, एक साल से कम उम्र के बच्चों को इस नियम से बाहर रखा गया है.

पोलियो वैक्सीनेशन के लिए भी जारी गाइडलाइन

सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी  (SCAA) ने एयरलाइंस को इस नियम का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है. इसके तहत एयरलाइंस को यह वेरिफाई करना होगा कि सफर करने वाले सभी यात्रियों के पास वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट हो. इतना ही नहीं, पोलियो वैक्सीनेशन के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है.

हालांकि, यह नियम सिर्फ कुछ ही देशों के पर्यटकों के लिए लागू होगा. पाकिस्तान, अफगानिस्तान, केन्या, कांगो या मोजाम्बिक से होकर सऊदी आने वाले पर्यटकों को पोलियो वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही ट्रैवल करने की इजाजत दी जाएगी. हालांकि, यह नियम तभी लागू होगा जब ट्रांजिट एरिया में उनका स्टे 12 घंटे से अधिक समय के लिए हो. 

इंडोनेशिया ने भी जारी किया नया नियम

SCAA का कहना है कि इसका मकसद देशवासियों के साथ-साथ पर्यटकों की सुरक्षा का भी ख्याल रखना है. हालांकि, सख्त हेल्थ प्रोटोकॉल्स को लागू करने वाला सऊदी इकलौता देश नहीं है, बल्कि इंडोनेशिया में भी आने वाले पर्यटकों को इलेक्ट्रॉनिक सतुसेहत हेल्थ पास (SSHP) भरना होगा. SSHP की वेबसाइट में कहा गया है कि अपने हेल्थ कंडीशन और ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी देने के बाद ही आप इंडोनेशिया का सफर कर सकेंगे. 

बता दें कि नया नियम विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से एमपॉक्स के प्रकोप को रोकने के लिए बनाई गई योजना को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें:

OYO की फैन हैं शाहरुख खान की पत्नी और बॉलीवुड की ये हिरोइनें, लाखों में खरीद रखा है शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
दूध-घी और मक्खन के बढ़े दाम, 28 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
दूध-घी और मक्खन के बढ़े दाम, 28 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget