एक्सप्लोरर

Samsung: सैमसंग ने बदल दी वर्क पॉलिसी, शनिवार या रविवार को भी करना होगा काम

Samsung Employees: सैमसंग ने कहा है कि उसके सामने कई आर्थिक चुनौतियां खड़ी हैं. ऐसे में कर्मचारियों को हफ्ते में 6 दिन काम करने को कहा गया है.

Samsung Employees: दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग (Samsung) ने वर्क पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. अब कंपनी में सख्ती से हफ्ते में 6 दिन काम करने की पॉलिसी लागू की जाएगी. दक्षिण कोरिया की इस एमएनसी में कई जगह यह नीति इसी हफ्ते लागू हो जाएगी. कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि उन्हें हफ्ते में 6 दिन काम करना होगा. ऐसा बताया जा रहा है कि सैमसंग ग्रुप (Samsung Group) कई वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही है. इसलिए उसे यह कदम उठाना पड़ा.  

कुछ डिपार्टमेंट में यह फैसला तुरंत हुआ लागू 

कोरियन इकोनॉमिक डेली की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ डिपार्टमेंट में यह फैसला तत्काल लागू हो गया है. बाकी जगहों पर भी जल्द ही कर्मचारियों को हफ्ते में 6 दिन काम करना होगा. सैमसंग के सामने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, कर्ज लेने की बढ़ती लागत और साउथ कोरिया की मुद्रा वॉन की घटती कीमत चुनौती बनकर खड़ी है. सैमसंग ग्रुप की कोशिश है कि इन समस्याओं का ज्यादा प्रभाव कंपनी पर न पड़े. इसलिए उनकी कोशिश है कि समय का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सके. कंपनी ने कर्मचारियों से अपील की है कि वह मिलकर इस समस्या से निपटने की कोशिश करें.

शनिवार या रविवार में से एक दिन चुनना होगा 

6 डे वर्क वीक की शुरुआत सैमसंग के टेक्नोलॉजी डिवीजन से की जा रही है. इसके बाद इसे फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में भी लागू किया जाएगा. हालांकि, कंपनी के कई कर्मचारी पहले से अपनी इच्छा से हफ्ते में 6 दिन काम कर रहे हैं. अब यह पॉलिसी पूरे ग्रुप में लागू की जा रही है. नई पॉलिसी में कर्मचारियों को शनिवार या रविवार में से एक दिन काम करने के लिए चुनना होगा. हालांकि, फिलहाल एग्जीक्यूटिव लेवल के नीचे के कर्मचारी 5 डे वीक के तहत ही काम करते रहेंगे.

रिमोट वर्क पॉलिसी वाली कंपनियां फायदे में 

बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप ने स्कूप टेक्नोलॉजीस इंक के साथ मिलकर पिछले साल एक अध्ययन किया था. इसमें रिसर्च में 554 कंपनियों को शामिल किया गया था. इसके मुताबिक, रिमोट वर्क पॉलिसी पर काम करने वाली कंपनियों का रेवेन्यू उन कंपनियों से लगभग 4 गुना ज्यादा बढ़ रहा है जो कि ऑफिस से काम करवाने को तरजीह देती हैं. कर्मचारियों को कहीं से भी काम करने की सुविधा देने वाली कंपनियों की सेल्स भी लगभग 21 फीसदी बढ़ी है. हाइब्रिड और ऑफिस से काम करवाने वाली कंपनियों का रेवेन्यू सिर्फ 5 फीसदी ही बढ़ा है. ऐसे में सैमसंग का 6 दिन काम करने वाली सोच कहां तक लाभकारी रहेगी, यह देखने वाली बात होगी.

ये भी पढ़ें 

Tata Sons Listing: टाटा संस नहीं लाना चाहती आईपीओ, बचने के लिए खटखटाया आरबीआई का दरवाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget