एक्सप्लोरर

सहारा निवेशक ऐसे हासिल कर सकते हैं अपने फंसे पैसे, क्लेम करने का आसान प्रोसेस डॉक्यूमेंट लिस्ट सहित जानें

Sahara Refund Claim: सुब्रत रॉय के निधन के बाद से सहारा निवेशकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनके फंसे पैसों का क्या होगा. हम आपको इस सवाल का जवाब दे रहे हैं.

Sahara Refund: सहारा के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) के निधन के बाद से कंपनी के निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठा रहा है कि उनके फंसे पैसों का क्या होगा. हम आपको बता दें कि सहारा प्रमुख की मृत्यु के बाद भी सहारा सोसायटी के निवेशकों को उनका पैसा वापस मिलेगा. अगर आपने भी सहारा की चार सोसाइटी में पैसे लगाए हैं तो आप सरकार द्वारा लॉन्च की गई सीआरसीएस-सहारा रिफंड (CRCS-Sahara Refund Portal) में खुद को रजिस्टर करके अपने रिफंड को क्लेम कर सकते हैं.

यह लोग रिफंड के लिए कर सकते हैं अप्लाई-

गौरतलब है कि जुलाई 2023 में केंद्र सरकार ने सहारा सोसाइटी के डिपॉजिटर्स के लिए CRCS-Sahara Refund Portal लॉन्च किया था. यह सोसाइटी है सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड लखनऊ, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कोलकाता, सहारयन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड भोपाल और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद.

सहारा रिफंड पोर्टल में रिफंड के लिए इस तरह करें अप्लाई-

  • अगर आप भी ऊपर बताई गई चार सोसायटी में से किसी एक के निवेशक हैं तो आप केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किए गए https://mocrefund.crcs.gov.in पर विजिट करना होगा.
  • यहां आपको पोर्टल पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी.
  • इसमें 12 डिजिट का मेंबरशिप नंबर, आधार का आखिरी चार नंबर आदि दर्ज करना आवश्यक है.
  • फिर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना भी आवश्यक है.
  • रिफंड के लिए क्लेम करते वक्त ध्यान रखें की मोबाइल नंबर आधार नंबर से लिंक होना चाहिए.
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा.
  • इस दर्ज करने के बाद आपको एक फोटो अपलोड करनी होगी.
  • इसके साथ पैन की कॉपी को भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा.

कब तक मिल जाएगा पैसा

गौरतलब है कि निवेशकों के द्वारा अपलोड की गई जानकारी को अच्छी तरीके से वेरीफाई किया जाएगा. इस काम में 30 दिन  का वक्त लग सकता है. वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद CRCS अगले 15 दिन के अंदर आधार से लिंक बैंक अकाउंट में रिफंड भेजने के प्रोसेस को शुरू कर देगा. ऐसे में रिफंड क्लेम करने के बाद पैसे मिलने तक में कुल 45 दिन का वक्त लग जाता है.

क्लेम के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

  • 12 डिजिट का मेंबरशिप नंबर
  • आधार नंबर
  • पैन नंबर
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • फोटो 

ये भी पढ़ें-

2000 से ज्यादा एंप्लाइज को TCS ने अचानक भेज दिया ट्रांसफर नोटिस, जानें कंपनी ने क्यों लिया फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें
पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका
पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका
सोने पर हॉलमार्क फीस 67% बढ़ी, धनतेरस पर महंगी हुई ज्वेलरी
सोने पर हॉलमार्क फीस 67% बढ़ी, धनतेरस पर महंगी हुई ज्वेलरी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
Embed widget