एक्सप्लोरर

Rupee Low: डॉलर के मुकाबले रुपया और हुआ कमजोर, 81.93 के रिकॉर्ड निम्‍न स्‍तर पर पहुंचा

Dollar vs Rupee: बुधवार को डॉलर के रुपया अबतक के सबसे निचले स्‍तर 81.93 पर पहुंच गया. मंगलवार के कारोबार में रुपया 81.57 के स्‍तर को पार कर गया था.

Rupee Falls: बुधवार यानी 28 सितंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया (Dollar vs Rupee) रिकॉर्ड निम्‍न स्‍तर 81.90 पर खुला. खबर लिखे जाते समय यह लुढ़क कर डॉलर के मुकाबले 81.93 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था. डॉलर में लगातार आ रही मजबूती, विदेशी संस्‍थागत निवेशकों द्वारा भारतीय पूंजी बाजार से धन की निकासी और इक्विटी मार्केट में जोखिम बढ़ने से रुपये में कमजोरी देखी जा रही है. पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.57 के स्‍तर को पार गया था.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रुपये में आ रही कमजोरी पर नजर बनाए हुए है. अगर आज या कल रिजर्व बैंक प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से कोई कोई कदम नहीं उठाता है तो 30 सितंबर को इस बारे में जरूर कोई ठोस कदम उठा सकता है. 

ब्‍लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपया 81.9350 का स्‍तर छूने के बाद  81.90 पर कारोबार करता देखा गया. एशियाई कारोबार में यूएस डॉलर इंडेक्‍स 114.68 की नई ऊंचाई पर देखा गया. 2010 के बाद पहली बार यूएस 10 ईयर ट्रेजरी बॉन्‍ड यील्‍ड 4 प्रतिशत पर पहुंच गया. 

अमेरिकी बॉन्‍ड की यील्‍ड में बढ़ोतरी और विकासशील देशों की मुद्राओं पर डॉलर के दबाव से संभव है कि ऐसे देश आगे भी ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी करें. इस कारण इकॉनोमिक ग्रोथ भी प्रभावित हो सकती है. 

बुधवार को डॉलर की मजबूती की वजह से कई देशों की मुद्राएं निम्‍न स्‍तर पर कारोबार करती देखी गईं. ऑस्‍टेलिायाई डॉलर ने तो मई 2020 के बाद का सबसे निम्‍न स्‍तर 0.6389 डॉलर छुआ. 

भारतीय शेयर बाजार भी आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. खबर लिखे जाते समय एनएसई का निफ्टी 0.63 प्रतिशत या 107.45 अंकों की गिरावट के साथ 16,899.95 के स्‍तर पर कारोबार करता नजर आया. वहीं, बीएसई का सेंसेक्‍स भी 0.53 प्रतिशत या 301.10 प्‍वाइंट लुढ़क कर 56,806.42 पर कारोबार कर रहा था.  

ये भी पढ़ें

Festive Sale: त्योहारी सीजन की सेल के पहले 4 दिन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 24,500 करोड़ रुपये की सेल

Travel Jobs: ट्रेवल इंडस्ट्री में नौकरियों में 28 फीसदी की बढ़ोतरी, जून-अगस्त के दौरान रही अच्छी तेजी-रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget