एक्सप्लोरर

Retail Sector: छोटे शहरों से रिटेल सेक्टर को मिल रहा बड़ा सपोर्ट, ईकॉमर्स ने भी पकड़ी रफ्तार

Retail Growth: इकोनॉमिक ग्रोथ से रोजगार बढ़े हैं और लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसा आया है. इसके चलते रिटेल सेक्टर को भी बूस्ट मिला है.

Retail Growth: देश के मेट्रो शहरों में विकास की संभावनाएं अब बहुत कम होती जा रही हैं. इन शहरों का विकास बड़े पैमाने पर हो चुका है. साथ ही इनमें कंपनियों के लिए कम्पटीशन बहुत बढ़ गया है. अब छोटे शहरों ने कारोबार को विस्तार देना शुरू कर दिया है. देश के टियर 2 शहर रिटेल सेक्टर की ग्रोथ के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो चुके हैं. इन छोटे शहरों से रिटेल सेक्टर को बड़ा सपोर्ट मिल रहा है. इनमें लखनऊ, कोच्चि, जयपुर, इंदौर और कोझिकोड जैसे शहर शामिल हैं. 

रोजगार पैदा होने से खर्च होने के लिए आया पैसा 

प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म नाईट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश की इकोनॉमिक ग्रोथ से रिटेल सेक्टर को आगे बढ़ने में काफी मदद मिल रही है. इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं. ज्यादा रोजगार पैदा होने के चलते छोटे शहरों में लोगों के पास खर्च के लिए पैसा आ रहा है. इसके चलते छोटे शहरों में ईकॉमर्स ने भी रफ्तार पकड़ी है. छोटे शहरों की आर्थिक संपन्नता से रियल एस्टेट सेक्टर को भी तरक्की का रास्ता मिल रहा है. इन शहरों में निवेश बढ़ रहा है और नए-नए प्रोजेक्ट भी लॉन्च हो रहे हैं. 

ईकॉमर्स और एंटरटेनमेंट के अवसर भी तेजी से बढ़े 

नाईट फ्रैंक इंडिया के एमडीए एवं चेयरमैन शिशिर बजाज ने कहा कि टियर 2 शहरों में आर्थिक तरक्की के साथ-साथ डिजिटल शिक्षा और आबादी में भी इजाफा हुआ है. यहां कॉमर्स और एंटरटेनमेंट की संभावनाएं बढ़ रही हैं. हालांकि, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मामले में स्थिति थोड़ी सी अलग है. टियर 1 शहरों में जहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 1990 के दशक में ही आ गए थे. वहीं, टियर 2 शहरों में यह 2000 के दशक में पहुंचना शुरू हुए. यही वजह है कि कई छोटे शहरों में आज भी बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नहीं हैं. मगर, इस स्थिति में भी तेजी से बड़ा बदलाव आ रहा है. 

इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, रिवेंज शॉपिंग और जेन जी लाए बदलाव  

हाल के कुछ सालों में रिटेल मार्केट को इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, रिवेंज शॉपिंग और जेन जी ने बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है. इससे कस्टमर्स का शॉपिंग एक्सपीरियंस भी बदला है. कोविड 19 महामारी के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुआ रिटेल मार्केट अब फिर से शबाब पर है और छोटे शहरों में बड़ी पकड़ बनाने के लिए बैचेन है. 

ये भी पढ़ें 

Vistadome Coach: यात्रियों का दिल जीत रहीं विस्टाडोम ट्रेन, सफर का मजा कर देती हैं दोगुना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंकों में अब नहीं मिलेंगे नकली नोट, लगेंगी ये मशीनें, RBI का बड़ा आदेश
बैंकों में अब नहीं मिलेंगे नकली नोट, लगेंगी ये मशीनें, RBI का बड़ा आदेश
Real Estate: RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन 4 महीने बढ़ी, पजेशन में होगी देरी
Real Estate: RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन 4 महीने बढ़ी, पजेशन में होगी देरी
24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव
24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव
ITR: 31 जुलाई की डेडलाइन खत्म, अब कैसे भरेंगे आईटीआर, क्या हैं विकल्प?
ITR: 31 जुलाई की डेडलाइन खत्म, अब कैसे भरेंगे आईटीआर, क्या हैं विकल्प?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget