एक्सप्लोरर

Vistadome Coach: यात्रियों का दिल जीत रहीं विस्टाडोम ट्रेन, सफर का मजा कर देती हैं दोगुना

Indian Railways: भारतीय रेलवे के अनुसार, साल 2023-24 में लगभग 1.76 लाख यात्रियों ने इन विस्टाडोम कोच में यात्रा की. इससे रेलवे को 26.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

Indian Railways: भारतीय रेलवे को मॉडर्न बनाने की दौड़ तेज से जारी है. देश की लाइफलाइन कही जाने वाली रेलवे अब नई-नई ट्रेनों और आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेशनों से लोगों का दिल भी जीत रही है. वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस की सफलता इसी का एक एक उदाहरण है. अब इस कड़ी में नया नाम विस्टाडोम ट्रेन (Vistadome Train) का भी जुड़ गया है. यह ट्रेन भी अपनी खूबसूरती और अनोखे डिजायन के चलते लोगों का दिल जीत रही है. साल 2018 में एक ट्रेन में विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach) लगाया गया था. अब यह मुंबई से निकलने वाली 6 ट्रेनों में लग चुका है. भारतीय रेलवे ने विस्टाडोम ट्रेन के सफर का एक वीडियो जारी किया है. इसे सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है. आइए एक नजर इस ट्रेन की खूबियों पर डाल लेते हैं. 

एक ट्रेन से शुरू हुआ सफर अब 6 ट्रेन तक पहुंचा 

भारतीय रेलवे के अनुसार, मुंबई से गोवा जाने वाली ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच लगाकर लोगों की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई थी. यात्रियों को यह इतनी पसंद आया कि इसे 6 ट्रेनों में लगा दिया गया है. साल 2023-24 में लगभग 1.76 लाख यात्रियों ने इन विस्टाडोम कोच में यात्रा की. साथ ही रेलवे को लगभग 26.5 करोड़ रुपये कमाकर दिए हैं. विस्टाडोम कोच में बैठकर मुंबई-गोवा रूट और मुंबई-पुणे रूट पर पड़ने वाले पहाड़, नदियां, सुरंग और पुल के नजारे आपके सफर के आनंद को दोगुना कर देते हैं. सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता स्वप्निल नीला के मुताबिक, इन कोच की छत पर मौजूद बड़े कांच और बड़ी खिड़कियां आपको प्रकृति के नजारे देखने में मदद देते हैं. 

इन आधुनिक सुविधाओं से लैस है विस्टाडोम कोच 

उन्होंने बताया की यात्रियों के बेहतरीन रिस्पांस को देखते हुए मुंबई-मडगांव रूट पर भी जनशताब्दी एक्सप्रेस में इस कोच को लगाया गया था. इसके अलावा पुणे-सिकंदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस और प्रगति एक्सप्रेस में भी विस्टाडोम कोच लगाए गए हैं. इनमें बड़े कांचों के साथ ही, एलईडी लाइट, घूमने वाली सीट, स्लाइडिंग डोर, आधुनिक टॉयलेट और व्यू गैलरी भी बनाई गई है.

ये भी पढ़ें 

Russian Oil: अमेरिका के समर्थन से भारत ने खरीदा रूसी तेल, अमेरिकी राजदूत का खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget