एक्सप्लोरर

जून में खुदरा महंगाई मामूली घटकर 6.26% पर, लगातार दूसरे महीने RBI के संतोषजनक स्तर से ज्यादा

Retail Inflation: सालाना आधार पर तेल और वसा खंड में महंगाई दर जून महीने में 34.78% रही. वहीं फलों की महंगाई दर 11.82% दर्ज की गई. हालांकि सब्जियों के दामों में सालाना आधार पर 0.7% की गिरावट रही.

Retail Inflation: खुदरा मुद्रास्फीति जून महीने में मामूली कमी के साथ 6.26 प्रतिशत पर आ गई. हालांकि यह लगातार दूसरे महीने भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से अधिक है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति मई 2021 में 6.3 प्रतिशत और जून 2020 में 6.23 प्रतिशत थी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़े के अनुसार खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति जून में बढ़कर 5.15 प्रतिशत होने के बावजूद खुदरा महंगाई दर हल्की कम हुई है. मुख्य रूप से खाद्य तेल और वसा के दाम बढ़ने से खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर बढ़ी है. एक महीने पहले मई में यह 5.01 प्रतिशत थी.

सालाना आधार पर तेल और वसा खंड में महंगाई दर जून महीने में 34.78 प्रतिशत रही. वहीं फलों की महंगाई दर 11.82 प्रतिशत दर्ज की गई. हालांकि सब्जियों के दामों में सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत की गिरावट रही. ईंधन और प्रकाश खंड में मुद्रास्फीति 12.68 प्रतिशत रही. सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक को 2 प्रतिशत घट-बढ़ के साथ खुदरा मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी दी हुई है. केंद्रीय बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा महंगाई दर को ध्यान में रखता है.

कीमतें मौजूदा स्तर पर बने रहने की उम्मीद

खाद्य तेल का शीर्ष संगठन सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन फॉर ऑयल इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड (सीओओआईटी) के चेयरमैन सुरेश नागपाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जून के दूसरे पखवाड़े से खाद्य तेल के दाम में नरमी आनी शुरू हुई है. उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार ने भी शुल्क कम किया है और अगले कुछ महीनों के लिए कुछ खाद्य तेलों के आयात पर प्रतिबंध हटा दिया है. परिणामस्वरूप, जून के मध्य से थोक और खुदरा दोनों बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में नरमी आई है. हमें उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में कीमतें मौजूदा स्तर पर बनी रहेंगी.’

कोटक महिंद्रा बैंक की वरिष्ठ अर्थशास्त्री उपासना भारद्वाज ने कहा कि मई में आश्चर्यजनक से अधिक रहने के बाद जून में महंगाई दर में कमी उम्मीद से अधिक है. यह राहत की बात है. उन्होंने कहा कि सकल मुद्रास्फीति अभी भी ऊंची बनी हुई है और जोखिम बना हुआ है. मंडी के प्रमुख आंकड़े जुलाई में खाद्य कीमतों में और नरमी का संकेत देते हैं. इससे आने वाले समय में मुद्रास्फीति के 6 प्रतिशत से नीचे आने की संभावना है. भारद्वाज ने कहा, ‘हमारा अनुमान है कि मौद्रिक नीति समिति आर्थिक वृद्धि को गति देने के उद्देश्य से अगस्त में मौद्रिक नीति समीक्षा में मौजूदा नीतिगत रुख को बरकरार रखेगी. हालांकि साल के अंत तक मौद्रिक नीति धीरे-धीरे समान्य होनी शुरू होगी.’

कंसल्टेंसी कंपनी मिलवुड केन इंटनेशल के संस्थापक एवं सीईओ नीश भट्ट ने कहा कि मुद्रास्फीति का यह ताजा आंकड़ा तमाम अनुमानों से बेहतर है. उन्होंने कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति की दर छह प्रतिशत से ज्यादा जरूर है लेकिन इसका रिजर्व बैंक के नीतिगत रुख पर असर नहीं पड़ेगा और जैसा कि उसने पहले कह रखा है उसका रुख आर्थिक वृद्धि पर केंद्रित बना रहेगा. एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की प्रमुख अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने कहा कि जून का आंकड़ा एक सकारात्मक आश्चर्य है और आने वाले समय में मुद्रास्फीति के अनुमान के लिहाज से स्थिति बेहतर रहने की संभावना है.

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खुदरा मुद्रास्फीति जून महीने में क्रमश: 6.16 प्रतिशत और 6.37 प्रतिशत रही. एनएसओ ने कीमत आंकड़ा सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 1,114 शहरी बाजारों 1,181 ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित किए. ये आंकड़े एनएसओ के फील्ड ऑपरेशन डिविजन के कर्मचारियों ने क्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से जाकर एकत्रित किए.

यह भी पढ़ें: Credit Cards News: एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने से होता है फायदा या नुकसान, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy Instamart को मिली महिला CEO, कौन हैं नंदिता सिन्हा? जानें सबकुछ
Swiggy Instamart को मिली महिला CEO, कौन हैं नंदिता सिन्हा? जानें सबकुछ
Friendship Day: दोस्त एक दूसरे की मदद से कैसे कमाई कर सकते हैं? पढ़ें आइडियाज
Friendship Day: दोस्त एक दूसरे की मदद से कैसे कमाई कर सकते हैं? पढ़ें आइडियाज
8वें वेतन आयोग से पहले झटका! इन केंद्रीय कर्मचारियों की तरक्की पर ब्रेक, जानें डिटेल
8वें वेतन आयोग से पहले झटका! इन केंद्रीय कर्मचारियों की तरक्की पर ब्रेक, जानें डिटेल
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget