एक्सप्लोरर

RBI Update: बैंकों के कस्टमर सर्विसेज के खिलाफ शिकायतों में तेज उछाल, मोबाइल और ई-बैंकिंग सर्विस निशाने पर

RBI Report: रिपोर्ट के अनुसार शिकायतों की संख्या 7 लाख से भी ज्यादा रही है. हालांकि, इनके निपटारे में भी तेजी आई है.

RBI Report: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक, देश में बैंकों के खिलाफ शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं. रिजर्व बैंक ओमबड्समैन स्कीम (Ombudsman Schemes) के तहत दर्ज शिकायतों की संख्या 7 लाख के आंकड़े को पार कर गई हैं. वित्त वर्ष 2022-23 में यह आंकड़ा 68 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. ये शिकायतें मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग, लोन एवं एडवांस, एटीएम एवं डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेंशन पेमेंट, पैसा ट्रांसफर और पैरा बैंकिंग जैसे मसलों पर आधारित थीं. इसमें सबसे ज्यादा लगभग 1.96 लाख शिकायतें बैंकों के खिलाफ आई हैं.

आरबीआई ओमबड्समैन स्कीम पर जारी हुई रिपोर्ट 

आरबीआई ओमबड्समैन स्कीम (लोकपाल योजना) पर सोमवार को जारी एक रिपोर्ट से इन आंकड़ों का खुलासा हुआ. रिजर्व बैंक की इंटीग्रेटेड ओमबड्समैन स्कीम, 2021 (RB-IOS) के तहत यह पहली रिपोर्ट आई है. इसमें सभी 22 ऑफिस, प्रोसेसिंग सेंटर और कॉन्टेक्ट सेंटर से मिली जानकारी शामिल है. रिपोर्ट के अनुसार, आरबी-आईओएस, 2021 के तहत मिली शिकायतों का नंबर तेजी से बढ़ा है. वित्त वर्ष 2022-23 में ओआरबीआईओ और सीआरपीसी में कुल 7,03,544 शिकायतें मिली हैं. इसमें 68.24 फीसदी की वृद्धि आई है. यह नंबर जन जागरूकता पहल के चलते ऊपर गया है. 

जल्दी हो रहा शिकायतों का निपटारा

रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई ओमबड्समैन स्कीम में बैंकों के खिलाफ कुल 1,96,635 शिकायतें मिली हैं. यह आंकड़ा कुल शिकायतों में सबसे ज्यादा है. ओआरबीआईओ ने वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 2,34,690 शिकायतों का निपटारा किया. साथ ही सीआरपीसी में 4,68,854 शिकायतों का निपटारा किया गया. आरबीआई ने कहा कि शिकायतों का निपटारा औसतन 33 दिन में किया गया. इस आंकड़े में कमी आई है. वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान यह 44 दिन था. रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतों में से 57.48 फीसदी का समाधान आपसी समझौते, सुलह और मध्यस्थता के माध्यम से किया गया. बाकी की शिकायतें या तो खारिज कर दी गईं या फिर उन्हें वापस ले लिया गया.

मोबाइल और ई बैंकिंग के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें 

बैंकों के साथ ही नॉन बैंकिंग पेमेंट सिस्टम के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) या इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग (Electronic Banking) के संबंध में की गईं. एनबीएफसी (NBFC) के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें फेयर प्रैक्टिस कोड का पालन न करने से जुड़ी हुई थीं. सबसे ज्यादा शिकायतें चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से और सबसे कम मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश से की गईं.

ये भी पढ़ें 

Share Market Opening: सपाट शुरुआत के बाद उछला शेयर मार्केट, सेंसेक्स और निफ्टी में आया सुधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget