एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए जरुरी खबर, 21 दिन बाद खाते में आयेंगे 12वीं किस्त के पैसे

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना की दूसरी किस्त का पैसा 1 सितंबर 2022 को खाते में ट्रांसफर किए जायेंगे. 

PM Kisan Yojana Latest Update: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) के तहत केंद्र सरकार (Central Government) किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर करती है. अगर आप भी 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब ट्रांसफर की जाएगी इसकी जानकारी सामने आ गई है. 2022 की दूसरी किस्त का पैसा 1 सितंबर 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जायेंगे. 

कब तक आएगा 12वीं किस्त का पैसा?
आपको बता दें पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों को पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच की अवधि के लिए दिया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर किया जाता है. इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है. इस बार पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के पैसे 31 मई, 2022 को पीएम मोदी ने शिमला में ट्रांस्फर किया था.2022 की दूसरी किस्त का पैसा 1 सितंबर 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जायेंगे. 


क्या है पीएम किसान योजना? 
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायती दी जाती है. यह रकम दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है. यह किस्तें हर चार महीने में आती हैं यानी साल में तीन बार किसानों के खाते में योजना के तहत 2000-2000 रुपये भेजे जाते हैं.  केंद्र सरकार यह पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है. अब तक तक दो-दो हजार रुपये की 11 किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है.

ऐसे कई किसान परिवार हैं जो पीएम किसान के तहत सलाना 6,000 रुपये लेने की पात्रता नहीं रखते हैं. पीएम किसान के वेबसाइट के मुताबिक ऐसी कई लोगों की कैटगरी हैं जो पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं खासतौर से वैसे लोग जो आर्थिक तौर पर बेहद संपन्न हैं. आइए डालते हैं नजर ऐसे लोगों की कैटगरी पर जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ नहीं ले सकते हैं. 

1. संस्थागत जमीन के होल्डर्स योजना का साभ नहीं ले सकते हैं.  

2. ये किसान परिवार भी योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं. इनकी सूची इस प्रकार है.  

- किसान परिवार जो किसी संवैधानिक पद पर बैठे हैं. 

- वर्तमान या पूर्व मंत्री या राज्यमंत्री, पूर्व या मौजूदा लोकसभा या राज्यसभा के सांसद, विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य, नगर निगर के मेयर, जिला पंचायर के पूर्व या वर्तमान चेयरपर्सन भी योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं. 

- केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी, केंद्र या राज्य सरकार के उपक्रम के कर्मचारी, सरकार के अधीन आने वाले ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूशन, स्थानीय निकाय के रेग्युलर कर्मचारी भी योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं. हालांकि मल्टी टास्किंग स्टॉफ, ग्रुप-4 और ग्रुप-डी कर्मचारियों पर रोक नहीं है. 

- रिटायर्ड पेंशनधारक जिनका मंथली पेंशन 10,000 रुपये से ज्यादा है वो भी योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं.  (हालांकि मल्टी टास्किंग स्टॉफ, ग्रुप-4 और ग्रुप-डी कर्मचारियों को इस दायरे से बाहर रखा गया है. )

- वैसे लोग जिन्होंने पिछले एसेसमेंट ईयर के दौरान टैक्स अदा किया हो, वो भी योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं.  

- वैसे प्रोफेशनल्स जिसमें डॉक्टर्स, इंजीनियर, वकील, चार्टड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट भी योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं जो अपने प्रोफेशन के साथ जुड़े हैं.  

ये भी पढ़ें

Tur Urad Prices Hike: गेंहू-चावल के बाद अब अरहर और उरद की बढ़ी कीमतें, भारी बारिश से फसल को नुकसान!

Rakshabandhan Gift: रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट कर सकते हैं ये आर्थिक उपहार, जिंदगी भर आएंगे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget