एक्सप्लोरर

बॉस की होगी छुट्टी, 1 लाख कर्मचारी संभालेंगे काम, दिग्गज फार्मा कंपनी ने सभी को चौंकाया 

No Boss Company: दुनिया को एस्पिरिन जैसी मशहूर दवाई देने वाली कंपनी ने मिडिल मैनेजमेंट हटाने का फैसला लिया है. कंपनी का दावा है कि इससे लगभग 2.17 अरब डॉलर की बचत भी होगी.

No Boss Company: बॉस और कर्मचारियों का मजबूत जोड़ ही कंपनी को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अगर इस रिश्ते में खटास आने लगे तो उसका नकारात्मक असर कंपनी की तरक्की पर स्पष्ट दिखाई देता है. इसलिए कंपनियां समय-समय पर अपनी एचआर पॉलिसी में बदलाव लाती रहती हैं ताकि बॉस और कर्मचारियों में तालमेल बना रहे. मगर, अब एक कंपनी ने सभी को चौंकाते हुए बॉस को ही हटाने का फैसला लिया है. इस कंपनी के लगभग 1 लाख कर्मचारी अब अपनी जिम्मेदारियों का फैसला खुद करेंगे. दुनिया को एस्पिरिन (Aspirin) जैसे मशहूर दवाई देने वाली फार्मा कंपनी बायर (Bayer) ने मिडिल मैनेजमेंट को लेकर यह बड़ा फैसला लेकर सारी दुनिया को चौंका दिया है.

कर्मचारियों को मिलेगी आजादी

जर्मन फार्मा एमएनसी बायर ने कर्मचारियों को और ज्यादा आजादी देने के लिए यह अनूठी पॉलिसी लागू की है. कंपनी का मानना है कि इससे पॉजिटिव बदलाव आएंगे. कंपनी का मार्केट शेयर पिछले दो दशक में सबसे कम हो गया है. इसलिए कंपनी ने यह बड़ा बदलाव किया है. फार्च्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बायर के सीईओ बिल एंडरसन (Bayer CEO Bill Anderson) ने कंपनी से पूरा मिडिल मैनेजमेंट हटाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि हम कॉरपोरेट ब्यूरोक्रेसी खत्म करना चाहते हैं. हम कंपनी चलाने की जिम्मेदारी अपने लगभग 1 लाख कर्मचारियों को सौंप रहे हैं. वह खुद को और कंपनी को संभालेंगे. कंपनी के सीईओ को उम्मीद है कि इससे बायर के मैनेजमेंट में और ज्यादा क्रिएटिविटी आएगी. 

2.17 अरब डॉलर की बचत भी होगी

बिल एंडरसन ने बिजनेस इनसाइडर से बात करते हुए कहा कि यह योजना उनके दिमाग में काफी समय से चल रही थी. मिडिल मैनेजमेंट हटाने से कंपनी को लगभग 2.17 अरब डॉलर की बचत भी होगी. उन्होंने कहा कि हम पढ़े-लिखे और प्रशिक्षित लोगों को नौकरी देते हैं. इसके बाद हम उन्हें नियम-कायदों और आठ लेयर के मैनेजमेंट में धकेल देते हैं. फिर हमें आश्चर्य होता है कि बड़ी कंपनियां फैसले लेने में इतनी देरी क्यों कर रही हैं. अगर मैं स्पष्ट शब्दों में कहूं तो हम काम कर ही नहीं पा रहे. चूंकि आपको कई लोगों से सलाह लेनी पड़ती है इसलिए नए विचारों को जगह नहीं मिल पा रही है. 

95 फीसदी फैसले कर्मचारी खुद लेंगे 

बिल एंडरसन ने कहा कि हम बायर में हर नौकरी और प्रक्रिया को अलग तरीके से डिजाइन करेंगे. हमारा फोकस कस्टमर और प्रोडक्ट होंगे. हम कंपनी से जुड़े लगभग 95 फीसदी फैसलों की जिम्मेदारी कर्मचारियों को देने जा रहे हैं. दरअसल यही लोग काम को अंजाम देते हैं.

ये भी पढ़ें 

Flight Diversion: युद्ध का खतरा देख एयरलाइन्स ने बदल लिए रूट, जानिए किन फ्लाइट्स पर पड़ा असर  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget