एक्सप्लोरर

Flight Diversion: युद्ध का खतरा देख एयरलाइन्स ने बदल लिए रूट, जानिए किन फ्लाइट्स पर पड़ा असर  

Israel Iran Conflict: इजराइल-ईरान युद्ध के खतरे के चलते एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई एयरलाइन्स ने तेहरान की फ्लाइट्स को कैंसिल किया है. साथ ही ईरान के एयर स्पेस से भी दूरी बना ली है.

Israel Iran Conflict: इजराइल और ईरान के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है. दोनों देशों के बीच जंग के आसार बढ़ गए हैं. युद्ध के मंडराते खतरे के चलते एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई एयरलाइन ने ईरान और इजराइल से दूरी बनाना शुरू कर दिया है. अगर जल्द ही कोई हल न निकला तो दुनिया की कई दिग्गज एयरलाइन्स पर इस विवाद का बुरा असर पड़ सकता है. एयर इंडिया (Air India) और कंतास एयरवेज (Qantas Airways) ने फैसला किया है कि वो फिलहाल ईरान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करेंगी. इसके अलावा लुफ्थांसा एयरलाइन (Lufthansa Airline) ने भी तेहरान के लिए फ्लाइट्स बंद कर दी हैं. 

एयर इंडिया ने ईरान के एयर स्पेस से दूरी बनाई

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट ने शनिवार को ईरान के एयर स्पेस दूरी बनाई और लंबा चक्कर काटकर अपनी मंजिल पर पहुंची. एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से दाखिल एक रिपोर्ट में कहा कि एयर इंडिया की यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स को लंबे रुट के चलते अब 45 मिनट ज्यादा उड़ान भरनी पड़ेगी. हालांकि, इजराइल-ईरान के बीच तनाव से मिडिल ईस्ट की फ्लाइट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा. एयर इंडिया ने गाजा युद्ध के चलते 5 महीनों तक तेल अवीव के लिए फ्लाइट नहीं उड़ाई थी. इसे हाल ही में शुरू किया गया था. 

लुफ्थांसा की फ्लाइट नहीं जाएगी तेहरान 

उधर, जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने 6 अप्रैल से तेहरान जाने और आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. इसकी सब्सिडियरी ऑस्ट्रियन एयरलाइन्स (Austrian Airlines) ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह ईरान के एयर स्पेस का फिलहाल इस्तेमाल नहीं करेंगी. लुफ्थांसा एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी संकटों के चलते यह फैसला लिया गया है. 

कंतास एयरवेज ने भी फ्लाइट की डायवर्ट

इसके अलावा कंतास एयरवेज ने भी मिडिल ईस्ट के एयर स्पेस का इस्तेमाल नहीं करने के लिए अपनी कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया है. इसकी पर्थ से लंदन जाने वाली फ्लाइट अब सिंगापुर होते हुए उड़ेगी. यह फ्लाइट अब अगले कुछ दिन तक सिंगापुर में फ्यूल स्टॉप लेगी. कंतास एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

ये भी पढ़ें 

FPI: एफपीआई से बरसा पैसा, 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा आए, आगे डीआईआई से उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget