एक्सप्लोरर

PC Jeweller का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर, लोन रीपेमेंट में डिफॉल्ट की खबरों से बेअसर रहा स्टॉक

PC Jeweller: पीसी ज्वैलर ने अपने तिमाही नतीजों में आय और मुनाफे दोनों के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन किया है और कंपनी को इसका फायदा मिला है. हालांकि लोन रीपेमेंट में डिफॉल्ट की खबरों से कुछ चिंताएं हैं.

PC Jeweller Stocks on 52 Week High: पीसी ज्वैलर्स के शेयर्स आज एक साल (52 हफ्तों) के उच्च स्तर पर आ गए और इसने अपना नया हाई बनाया है. आज दिन के कारोबार में पीसी ज्वैलर का शेयर 105.50 रुपये प्रति शेयर के दाम पर आ गए जो इसके 52 हफ्तों का हाई लेवल है. हालांकि ये कुछ हैरानी की बात भी है क्योंकि इसने तिमाही नतीजों में लोन रीपेमेंट में डिफॉल्ट किया है. 

पीसी ज्वैलर के शेयर ने छुआ 52 हफ्ते का उच्च स्तर
पीसी ज्वैलर का शेयर आज 100.25 रुपये पर खुला था और इसने शुरुआती कारोबार में ही अपने 104 रुपये का नया हाई बनाया था. इसके कुछ देर बाद ये 105.50 रुपये तक के उच्च स्तर तक गया था. हालांकि ये खबर आ चुकी थी कि पीसी ज्वैलर ने 3466.28 करोड़ रुपये के लोन का डिफॉल्ट किया है. जहां तक कंपनी के कर्ज की बात है तो इसने इसके निपटारे लिए प्रस्ताव दिया हुआ है और ये प्रस्ताव विचाराधीन है.

कंपनी ने पेश किए अच्छे तिमाही नतीजे
पीसी ज्वैलर ने अपने तिमाही नतीजे पेश किए हैं और इसके आंकड़े अच्छे रहे हैं. कंपनी का तिमाही मुनाफा शानदार तरीके से बढ़ा है. साल 2022 की सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 208.91 करोड़ रुपये पर आ गया है जो कि इससे पिछले साल की सितंबर तिमाही में 85.92 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी की आय सितंबर 2022 तिमाही में 897.58 करोड़ रुपये पर आ गई है और इससे पिछले साल की समान तिमाही यानी सितंबर 2021 में ये 559.74 करोड़ रुपये पर रही थी.

इस साल पीसी ज्वैलर के शेयर ने दिया शानदार रिटर्न
इस साल पीसी ज्वैलर का शेयर करीब 290 फीसदी ऊपर चढ़ा है और इसके साल दर साल रिटर्न को देखें तो ये 268 फीसदी का रहा है. इस शेयर का प्रदर्शन देखें तो ये 3 जनवरी को 26.90 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था और आज ये शेयर 105 रुपये प्रति शेयर तक गया है. कंपनी के इस तिमाही नतीजों (अक्टूबर-दिसंबर) के ज्यादा बेहतर रहने की उम्मीद है क्योंकि दीवाली, धनतेरस, क्रिसमस जैसे त्योहार के जरिए कंपनी को जोरदार बिक्री की उम्मीद रही है. हालांकि सितंबर तिमाही में भी कई त्योहार की बिक्री का आंकड़ा सम्मिलित रहा है और इसका असर अच्छा देखा गया है. 

ये भी पढ़ें

Meta: मेटा के शेयरों में भारी गिरावट से घटी कंपनी की कमाई, टॉप 20 मूल्यवान कंपनियों से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5800 रुपया महंगा हुआ सोना, 13200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत; महज 72 घंटे में रॉकेट सा चढ़ा भाव
5800 रुपया महंगा हुआ सोना, 13200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत; महज 72 घंटे में रॉकेट सा चढ़ा भाव
'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?
'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget