एक्सप्लोरर

Meta: मेटा के शेयरों में भारी गिरावट से घटी कंपनी की कमाई, टॉप 20 मूल्यवान कंपनियों से हुई बाहर

Meta News: मेटा के लिए साल 2022 की शुरुआत से ही संकेत अच्छे नहीं रहे और इस साल कंपनी के शेयरों में तो गिरावट आई ही है, इसकी नेटवर्थ में भी बड़ी कमी दर्ज की गई है. ये US की टॉप 20 से बाहर हो गई है.

Meta News: मेटा के लिए ये साल बेहद खराब साबित होता दिख रहा है और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के लिए भी साल 2022 उनकी संपत्ति घटाने वाला साबित होता जा रहा है. अभी कल ही मेटा के शेयरों में जोरदार गिरावट देखी गई जो साल 2016 के बाद से इसके शेयरों की सबसे कम कीमत है. कंपनी के इसी हफ्ते आए खराब तिमाही नतीजों के चलते मेटा के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखी गई और ये अमेरिकी शेयर बाजार में 25 फीसदी तक की जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. गुरुवार को मेटा के शेयर 100 डॉलर प्रति शेयर से भी नीचे चले गए जो इसके निवेशकों के बीच घबराहट का विषय बन गए.

मेटावर्स से नहीं आए उम्मीद के मुताबिक नतीजे
मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने (Mark Zuckerberg) अपने ड्रीम प्रोजेक्‍ट मेटावर्स (metaverse) की शुरुआत तो जोरदार तरीके से की थी पर इसके नतीजे खराब ही साबित हो रहे हैं और निवेशकों का भरोसा लगातार घट रहा है. हाल में आए तिमाही नतीजों में कंपनी का मुनाफा और कमाई दोनों जोरदार तरीके से नीचे आए हैं जिसके असर से कल मेटा के शेयरों में 25 फीसदी तक की जोरदार गिरावट देखी गई. 

मेटा के शेयरों में गिरावट से कंपनी की हालत खराब
मेटा की वर्तमान स्थिति की बात करें तो फेसबुक के स्वर्णिम दिनों से अब इसकी हालत पस्त हो चुकी है. इस साल कंपनी की वैल्यू में 70 फीसदी की गिरावट आ चुकी है और साल 2021 की सितंबर के स्टॉक के शीर्ष से इसकी वैल्यू 74 फीसदी नीचे आ चुकी है. कुल मिलाकर देखा जाए तो इसके मार्केट कैप में 730 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है. ये साल 2016 के निचले स्तर से भी नीचे आ चुके हैं जब इसके शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी. 

अमेरिका की टॉप 20 धनवान कंपनियों से बाहर हुई मेटा
मेटा अब अमेरिका की टॉप 20 अमीर कंपनियों से बाहर हो चुकी है और इसके लिए ये बड़ा झटका है. पिछले साल ये अमेरिका की टॉप 5 मूल्यवान कंपनियों में शामिल थी और इसका मार्केट कैप 1 खरब डॉलर से ज्यादा का था. वहीं अब कंपनी की नेटवर्थ घटकर 270 अरब डॉलर तक नीचे आ चुकी है और टॉप 20 मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट से बाहर है.

मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में भी भारी गिरावट
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में भी भारी गिरावट आ चुकी है और वो दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट से बाहर चले गए हैं. इस समय मार्क जुकरबर्ग दुनिया के 23वें सबसे अमीर शख्स हैं जो एक समय टॉप 3 में शामिल थे.

ये भी पढ़ें

Twitter Deal: एलन मस्क ने ट्विटर सौदे के लिए कहां से जुटाया पैसा, यहां हैं डील की फाइनेंसिंग की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Jewelry: चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget